भोपाल की एकता बनीं प्रदेश

blog-img

भोपाल की एकता बनीं प्रदेश
की पहली गूगल सुपर सर्चर

भोपाल। यूं तो दिन भर में हम सभी गूगल पर कई सारी चीजें खोजते है,  गूगल का लक्ष्य आपको जानकारी देना है लेकिन यह जानकारी शत प्रतिशत सही है, यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है.  इसी में दक्ष हैं भोपाल की एकता सरीन। दरअसल गूगल इंडिया ऑनलाइन माध्यम से सुपर सर्चर प्रोग्राम आयोजित करता है। इस 48 घंटे के प्रशिक्षण  को पूरा कर सेंट जोसफ कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल की टीचर एकता सरीन मध्यप्रदेश की पहली गूगल सुपर सर्चर बन गई हैं।

विश्वसनीयता की पहचान जरूरी

एकता ने बताया कि आज हर कोई इंटरनेट पर सक्रिय हैं। जानकारी के विश्वसनीय स्रोतों की पहचान कैसे करें, यह कोई नहीं जानता। स्टूडेंट्स को डिजिटल परिदृश्य के लिए तैयार करने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना, ऑनलाइन स्रोतों की विश्वसनीयता का मूल्यांकन करना, झूठी खबरों का पता लगाना जैसे विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण शामिल है।

जागरूक कर रहीं एकता

बता दें कि एकता विद्यार्थियों, शिक्षकों, समाज को गलत और वास्तविक सामग्री की पहचान को लेकर जागरूक कर रहीं हैं। उन्हें इस पहल के लिए गूगल इंडिया की ओर से गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय में आमंत्रित किया गया है, जहां देश-विदेश से विशेषग्य जुड़ेंगे और सर्च के फीचर्स पर चर्चा करेंगे।  

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व