भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन बनीं भोपाल की दीपांजलि

blog-img

भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन बनीं भोपाल की दीपांजलि

छाया : दीपांजलि मिश्रा के  इन्स्टाग्राम अकाउंट से  

भोपाल की दीपांजलि ने भोपाल की 16 साल की दीपांजलि मिश्रा ने एमएमए की फीमेल कैटेगरी की चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। वे एपीएफसी (APFC) इंडिया इवेंट में मिक्स मार्शल आर्ट की फीमेल कैटेगरी की चैंपियन बनी हैं। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) टूर्नामेंट था, जिसे UFC के आधिकारिक चैनल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया गया। 

 फाइटर बनने की कहानी
मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली दीपांजलि का रिश्ता मार्शल आर्ट्स से बचपन से ही जुड़ा है। उनके दादा पहलवान, पिता कबड्डी खिलाड़ी थे। खुद दीपाजंलि ने 5 साल की उम्र में ताइक्वांडो से शुरुआत की थी। 14 की उम्र में उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्सको चुना और दो साल में ही उन्होंने देश और विदेश दोनों जगह अपने दम पर नाम कमाया। उन्होंने वॉरियर ड्रीम सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व किया, बहरीन एशियन यूथ गेम्स चयन शिविर में जगह बनाई, डब्ल्यूएमसीए मुए थाई रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लिया। अब वह एपीएफसी इंडिया की चैंपियन बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई हैं। 

दीपांजलि कहती हैं- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्सआत्मविश्वास देता है। ये सिर्फ लड़कों के लिए नहीं है। लड़कियों को लड़ना आना चाहिए, अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए। परिवारों को उन्हें सपोर्ट करना चाहिए। मैं आगे चलकर पूरे भारत में अकादमियां खोलना चाहती हूं।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

 

 

 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम
न्यूज़

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट बनने तक का सफर,  भारत लौटकर आर्ट वर्कशॉप और डेमो के जरिए कला का प्रसार

अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़
न्यूज़

अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़

शूटिंग की कई प्रतियोगिताओं में जीते पदक, प्रदेश की अर्हमना तनवीर के ओलंपिक की ओर बढ़े कदम

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत
न्यूज़

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत

नेत्र रोग विशेषज्ञ होते हुए खेल जगत में बनाई अलग पहचान

इंदौर की अमी कमानी ने जीता महिला
न्यूज़

इंदौर की अमी कमानी ने जीता महिला , राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब

देश की दो शीर्ष खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले में अमी ने दबाव के बीच शानदार खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैंपियन को मात द...

छेड़छाड़ की घटना से बदली जिंदगी, अब
न्यूज़

छेड़छाड़ की घटना से बदली जिंदगी, अब , छात्राओं को आत्मरक्षा सिखा रही हैं अन्या

छोटी उम्र, बड़ा संकल्प:  12वीं की छात्रा अन्या सांघवी बनीं छात्राओं की प्रेरणा