पर्यावरण बचाने की चाह में बनाया बर्तन बैंक

blog-img

पर्यावरण बचाने की चाह में बनाया बर्तन बैंक

पर्यावरण की रक्षा के लिए हर छोटा कदम बड़ा महत्व रखता है। यही सोच कर भोपाल की कुछ महिलाओं ने विवाह, जन्मदिन और भंडारे जैसे आयोजनों में प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल कम करने का फैसला किया। उन्होंने बर्तन बैंक की स्थापना की ताकि लोग इन आयोजनों में डिस्पोजेबल प्लास्टिक की जगह स्टील के बर्तनों का उपयोग करें।

सकारात्मक सोच संस्था की पहल – 4 साल में 30 बर्तन बैंक

भोपाल की ‘सकारात्मक सोच’ संस्था ने पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के उद्देश्य से बर्तन बैंक की शुरुआत की। चार साल पहले संस्था ने मिल्खा सिंह मैदान, भेल में पहला बर्तन बैंक स्थापित किया था। अब तक, शहर के विभिन्न इलाकों में 30 बर्तन बैंक स्थापित हो चुके हैं, और संस्था का लक्ष्य हर वार्ड में एक बर्तन बैंक खोलना है।

इन बर्तन बैंकों से विवाह, जन्मदिन, धार्मिक भंडारे जैसी विभिन्न आयोजनों के लिए मुफ्त बर्तन दिए जाते हैं। खास बात यह है कि संस्था 100 स्टील थालियां निःशुल्क उपलब्ध कराती है और दानदाताओं से एकत्रित बर्तन जैसे गिलास, चम्मच, कटोरी इत्यादि बर्तन बैंक में जमा होते हैं। 

ये भी पढ़िए ...

इंदौर की पपीता रावत ने जगाई पराली नहीं जलाने की अलख, 600 बीघा खेत बचाए

 

संस्था सदस्य अनीता शर्मा ने बताया कि संस्था की प्रमुख किरण शर्मा के मार्गदर्शन में बर्तन बैंक योजना चार साल पहले शुरू की गई थी। अगर कोई महिला या पुरुष बर्तन बैंक खोलना चाहता है, तो वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। उन्हें बर्तन बैंक स्थापित करने के लिए अपने घर या किसी सार्वजनिक स्थान पर जगह चाहिए, जहां से बर्तन बैंक चलाया जा सके। संस्था उन्हें 100 स्टील थालियां देगी और शेष बर्तन दान से एकत्र किए जाएंगे। 

बर्तन प्राप्त करने के लिए, व्यक्तियों को अपना आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र दिखाना होगा, साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि बर्तन पूरी तरह से साफ-सुथरे हालत में वापस लौटाए जाएंगे।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी
न्यूज़

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी , बनीं सहरिया विकास परिषद की अध्यक्ष

ईमानदारी की मिसाल बनीगुड्डी बाई मप्र सरकार ने सहरिया विकास परिषद का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।

आईटीआई में बदलती सोच, महिलाएं बन
न्यूज़

आईटीआई में बदलती सोच, महिलाएं बन , रही ट्रैक्टर मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन

इंडस्ट्री में बढ़ी महिला टेक्नीशियन की मांग, बेटियां सीख रही नई स्किल्स

सिवनी की नौशीन का हॉकी एशिया कप कैंप में चयन
न्यूज़

सिवनी की नौशीन का हॉकी एशिया कप कैंप में चयन

कभी टूटी हॉकी स्टिक से मैदान पर खेलने वाली नौशीन का दुनिया जीतने का सफर शुरू

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...