भोपाल की प्रतिभा तिवारी के स्टार्टअप को

blog-img

 भोपाल की प्रतिभा तिवारी के स्टार्टअप को
आईआईएम से मिला, 25 लाख का अनुदान

छाया : दैनिक जागरण 

• कोदो कुटकी से आइसक्रीम और रागी से केक बनाने वाली प्रतिभा के मिलेट्स उत्पादों की देशभर में मांग 

भोपाल। भोपाल की रहने वाली प्रतिभा तिवारी के बाजरा-आधारित स्टार्टअप को भारतीय प्रबंधन संस्थान-काशीपुर से 25 लाख रुपए का अनुदान मिला है। ख़ास बात यह है कि कृषका नेचुरल्स ने 500 स्टार्टअप्स में से उन सात स्टार्टअप्स की सूची में जगह बनाई, जिन्हें आईआईएम काशीपुर के इनक्यूबेशन सेंटर में दो महीने के प्रशिक्षण के बाद  भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम काशीपुर द्वारा आयोजित उत्तिष्ठ 2024 के सातवें संस्करण के दौरान यह अनुदान प्राप्त हुआ। ‘कृषका नेचुरल्स’ ने अन्य बाजरा-आधारित उत्पादों के बीच बाजरा-आधारित आइसक्रीम विकसित की है।

लगाएंगी बाजरा-आधारित आइसक्रीम फैक्ट्री

प्रतिभा तिवारी ने बताया कि ‘कृषिका नेचुरल्स’ ने बाजरा-आधारित आइसक्रीम विकसित की है। उन्होंने कहा “इस अनुदान से हम बड़े पैमाने पर बाजरा आधारित आइसक्रीम का उत्पादन करने के लिए एक आइसक्रीम फैक्ट्री स्थापित करेंगे। उल्लेखनीय है  कि प्रतिभा ने खुदरा और ई-कॉमर्स उद्योग में अपने उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के काशीपुर में उत्तिष्ठ 2024 मेले के 7वें संस्करण में एक स्टॉल लगाया था।

350 से अधिक आदिवासी किसानों के साथ काम

उन्होंने बताया कि हम मध्य प्रदेश में 350 से अधिक आदिवासी किसानों के साथ काम कर रहे हैं जो हमें कच्चे बाजरा की आपूर्ति करते हैं। इसे संसाधित करने के बाद  हम आइसक्रीम सहित कई उत्पाद तैयार करते हैं। इस ग्रांट से हमें अपना स्टार्टअप बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि यह परियोजना केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा समर्थित आइआइएम के फाउंडेशन फार इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (फीड) द्वारा शुरू की गई थी।

संदर्भ स्रोत: विभिन्न वेबसाइट्स

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व