भारत की सबसे कम उम्र की फीमेल आयरन मैन बनी पावनी

blog-img

भारत की सबसे कम उम्र की फीमेल आयरन मैन बनी पावनी

भोपाल। राजधानी की पावनी सपकाल ने हाल ही में भारत की यंगेस्ट फीमेल आयरन मैन का खिताब जीता है। यह खिताब उन्हें फिलीपींस के डेवाओ में आयोजित आयरन मैन 70.3 ट्रायलथॉन को 7 घंटे 22 मिनट में पूरा करने पर मिला है।

कक्षा 12वीं में पढऩे वाली पावनी ने अपनी पढ़ाई और खेल के बीच तालमेल बैठाते हुए यह मुकाम हासिल किया है। पावनि रोज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोचिंग जाती हैं। उसके बाद जो समय बचता है, उसमें प्रशिक्षण लेती है। आयरन मैन के लिए पावनी ने अप्रैल महीने से प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। इसमें वो स्विमिंग, साइकिलिंग और रनिंग करती थी। शुरुआती महीने में 2 से 3 घंटे ही अभ्यास करती थी, लेकिन जुलाई में उसने 5-5 घंटे अभ्यास किया।

पिता के नाम भी है उपलब्धि 

पावनी को इस पड़ाव तक पहुँचाने में उनके पिता प्रवीण सपकाल का  बहुत बड़ा योगदान है। वे भी 2017 में आयरनमैन बन चुके हैं। वे तभी से राजधानी के कई युवाओं को आयरनमैन के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रवीण सपकाल बताते हैं कि पावनी इस 8 अगस्त को 18 साल की हुई। उसने 18 से 24 साल वाली कैटेगरी में भाग लिया था। । 8 अगस्त को हमने फिलिपींस में उसका जन्मदिन मनाया और ये चैलेंज लिया।

ये भी पढ़िए ...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

इंदौर की प्रीति बनीं मध्यप्रदेश की पहली महिला आयरनमैन

पांच हफ्ते पहले लगी थी गहरी चोट

पावनी नीट की तैयारी भी कर रही है। सुबह 9 बजे कोचिंग पहुँचने से पहले 6 बजे से वन विहार में साइकिलिंग करती थी। इस चैलेंज के पांच हफ्ते पहले अचानक वन विहार में बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। उस चोट से उबरने में पावनी को दो हफ्ते लग गए, लेकिन लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने खुद को तैयार किया।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व