मिसेज़ एशिया इंडिया 2025: भोपाल की ईशा तिवारी ने जीता खिताब

blog-img

मिसेज़ एशिया इंडिया 2025: भोपाल की ईशा तिवारी ने जीता खिताब

छाया : दैनिक भास्कर

भोपाल की रहने वाली ईशा तिवारी ने पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित मिसेज़ एशिया इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। यह आयोजन वीआरपी प्रोडक्शन्स द्वारा किया गया, जिसके आयोजक और निर्देशक डॉ. रितु राकेश (सह-संस्थापक और निदेशक), राकेश (सह-संस्थापक और निदेशक) और बिट्टू रावल (शो डायरेक्टर) थे। ईशा तिवारी ने अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता के बल पर इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता। खिताब के साथ ही उन्हें ₹1 लाख की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इस जीत के साथ ही ईशा तिवारी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल भोपाल बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।

अपनी जीत पर उत्साहित ईशा ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और खुशी का पल है। यह उपलब्धि केवल मेरी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि मेरे परिवार, दोस्तों और भोपाल के लोगों के समर्थन का भी प्रमाण है। अब मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हूं।”

ईशा पुरस्कार राशि का एक हिस्सा समाजसेवा में खासकर महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगाएंगी।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व