महिला बंदियों ने जलकुंभी से बुनी आत्मनिर्भरता की कहानी

blog-img

महिला बंदियों ने जलकुंभी से बुनी आत्मनिर्भरता की कहानी

भोपाल। “कर्म तेरे अच्छे हैं तो किस्मत तेरी दासी...” यह कहावत भोपाल सेंट्रल जेल की महिला बंदियों पर सटीक बैठती है। जेल प्रशासन की पहल से यहां की महिलाएं अपनी सजा के दौरान न केवल समय का सदुपयोग कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह भी बना रही हैं। 

महिला बंदियों ने बेकार समझी जाने वाली जलकुंभी से आकर्षक टोकरी, योगा मैट, टेबल मैट, दरियां और बॉटल बॉक्स बनाकर रोजगार का नया साधन तैयार किया है। यह पहल न केवल इनके जीवन में नई ऊर्जा भर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय कदम साबित हो रही है। जेल की दीवारों के भीतर शुरू हुई यह पहल अब बदलाव की मिसाल बन चुकी है। इन महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादा मजबूत हो, तो सजा भी सीखने और आगे बढ़ने का अवसर बन सकती है। 

ये भी पढ़िए ....

इंदौर की पपीता रावत ने जगाई पराली नहीं जलाने की अलख, 600 बीघा खेत बचाए

हुनर से मिली नई पहचान 

भोपाल सेंट्रल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे के अनुसार, वर्तमान में 16 महिला बंदी इस कार्य में पूरी तरह दक्ष हो चुकी हैं। प्रशिक्षण के बाद अब ये महिलाएं ऑर्डर के अनुसार उत्पाद तैयार करती हैं।बाजार में इन वस्तुओं की मांग बढ़ने से उनका आत्मविश्वास भी दोगुना हुआ है। महिलाएं प्रतिदिन अपने कार्य से दो से तीन सौ रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। 

 

ये भी पढ़िए ...

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पर्यावरण संरक्षण में योगदान

जलकुंभी आमतौर पर पर्यावरण के लिए हानिकारक मानी जाती है, लेकिन महिला बंदियों ने इसे रोजगार का साधन बना कर इसका सदुपयोग किया है। अधीक्षक भांगरे बताते हैं कि यह पहल महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उन्हें जेल के भीतर सजा का समय उपयोगी बनाने और बाहर की जिंदगी के लिए तैयार होने का अवसर भी दे रही है। 

राज्यभर में बढ़ी मांग 

महिला बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की मांग भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, विदिशा और रायसेन सहित कई जिलों में बढ़ रही है। इसके अलावा, अन्य राज्यों से भी ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। कई एनजीओ और सरकारी संस्थाएं सीधे जेल प्रशासन से संपर्क कर इन पर्यावरण-अनुकूल वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका समाचार पत्र 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व