जयपुर आर्ट कैंप :  देश की 6 महिला कलाकारों

blog-img

जयपुर आर्ट कैंप :  देश की 6 महिला कलाकारों
में भोपाल की डॉ. कुसुमलता शामिल

छाया : डॉ कुसुमलता के फेसबुक अकाउंट से

भोपाल। जयपुर की आईसी ए गैलरी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय नेशनल आर्ट  शिविर में भोपाल की डॉ. कुसुमलता शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है. ख़ास बात यह है कि 25 जून से शुरू हुए इस शिविर में देश से केवल प्रतिष्ठित 6 महिला कलाकारों को ही आमंत्रित किया गया है। डॉ. कुसुमलता आर्टिस्ट रेसीडेंसी में आयोजित इस शिविर में मध्यप्रदेश और भोपाल का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। महिलाओं के कला और समाज को लेकर दृष्टिकोण की एक झलक इस शिविर में देखने को मिलेगी, जिसमें कुसुमलता अपनी शैली में कलाकृतियों का सृजन कर रही हैं। कुसुमलता बताती हैं कि वे मॉलीक्यूलर डिटेलिंग वाली पेंटिंग्स पर काम करती हैं। उनकी पेंटिंग्स में अधिकांश ब्रह्माण्ड में बिखरे कण देखने को मिलेंगे। वे बताती हैं यहाँ की प्रकृति से प्रेरित रंग ही कैनवास में भर रही हूँ। गौरतलब है कि कुसुमलता पिछले 30 वर्षों से कला सृजन में जुटी हुई हैं।  मीडियम मिक्स वर्क में काम करने वाली कुसमलता को वर्ष 2016 में बेस्ट क्रिएशन के लिए मप्र से राज्य रूपंकर रजा अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान