आमला की निशिता ने रचा इतिहास,

blog-img

आमला की निशिता ने रचा इतिहास,
इंडिगो में बनी एयर होस्टेस

छाया : राष्ट्रीय जनादेश डॉट कॉम

बैतूल जिले के आमला ब्लॉक की उप नगरी बोडखी की 19 वर्षीय प्रतिभाशाली निशिता हाथिया ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर वह उपलब्धि हासिल कर ली है, जिस पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। साधारण परिवार से आने वाली निशिता ने इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस (केबिन क्रू) बनकर अपने गांव, परिवार और जिले का नाम देशभर में रोशन कर दिया है। 

उल्लेखनीय है कि निशिता ने 12वीं कक्षा में मैथ्स-साइंस विषय से 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल मेरिट में अपना स्थान बनाया, बल्कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त की। अपनी इसी शैक्षणिक उपलब्धि और व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने पहली ही कोशिश में इंडिगो की कठिन चयन प्रक्रिया को पास कर सभी को चौंका दिया। उनकी सफलता ने साबित किया है कि बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की चाह रखने वालों के लिए कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। 

निशिता के पिता अजय हाथिया पुलिस विभाग में मुलताई में प्रधान आरक्षक हैं जबकि माता भारती हाथिया गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को हर कदम पर प्रोत्साहित किया। निशिता की छोटी बहन वांशिका भी एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना देख रही है और बहन की सफलता से बेहद प्रेरित है। 

चार महीने की कठोर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद निशिता ने अब अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बतौर केबिन क्रू अपनी पहली उड़ान ड्यूटी शुरू कर दी है। इस उपलब्धि पर दादा प्रेमदास हाथिया, दादी कौशल्या बाई, नाना-नानी, मामा और  समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

निशिता ने कहा- मेहनत और परिजनों के आशीर्वाद से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। हर लड़की बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करने का साहस रखे।” 

सन्दर्भ स्रोत : देशबन्धु समाचार पत्र 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व