बैतूल की कीर्ति का इंडिया कैंप में चयन, बीयू

blog-img

बैतूल की कीर्ति का इंडिया कैंप में चयन, बीयू
की निधि ने कयाकिंग-कैनोइंग में जीते तीन पदक

खेल के मैदान में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ी अपने हुनर का परचम लहरा रही हैं। बैतूल की महिला हॉकी खिलाड़ी कीर्ति देशमुख जहाँ इंडिया कैंप के लिए चुनी गईं, वहीं बरकतउल्ला विवि की निधि सिंह ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा सुखना लेक में आयोजित अखिल भारतीय कयाकिंग-कैनोइंग महिला-पुरुष प्रतियोगिता में तीन पदक अपने नाम कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।

कीर्ति देशमुख : बैतूल की महिला हॉकी खिलाड़ी कीर्ति देशमुख का सीनियर इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। यह कैंप 23 मार्च से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। कीर्ति जिले की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस स्तर पर चयन का अवसर मिला है। यह कैंप 23 मार्च से बेंगलुरु में लगेगा।

कीर्ति वर्तमान में भारत सरकार के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह 2021 से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली में अपनी प्रैक्टिस कर रही हैं। बैतूल हॉकी टर्फ से कोच पूजा कुरील के मार्गदर्शन और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी जगेंद्र तोमर के सहयोग से अपने खेल की शुरुआत करने वाली कीर्ति पिछले तीन साल से मध्य प्रदेश टीम की तरफ से नेशनल टूर्नामेंट में गोलकीपर के रूप में खेल रही हैं। सीनियर इंटर डिपार्टमेंट नेशनल में ऑल इंडिया साई में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें नेशनल कैंप के लिए चुना गया। 

65 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल किया गया

इंडिया कैंप में चयन एक बड़ी उपलब्धि है। यह भारतीय टीम में जगह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कीर्ति को देश की 65 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ी, परिजन और पूर्व हॉकी खिलाड़ी बेहद खुश हैं।

निधि सिंह : 11 से 17 मार्च तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा सुखना लेक में आयोजित अखिल भारतीय कयाकिंग-कैनोइंग महिला-पुरुष प्रतियोगिता में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की छात्रा निधि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय और प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन निधि ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। यह न केवल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। 

सन्दर्भ स्रोत : परिधि न्यूज/नव दुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान