फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

blog-img

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

आयुषी चतुर्वेदी (ayushi chaturvedi) ने फिल्म आखिरी सवाल (aakhri-sawaal) में एक पत्रकार (Journalist) की भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। इंदौर (Indore) से मुंबई (Mumbai) तक का सफर तय करने वाली आयुषी अब टीवी (tv) और फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में लगातार सक्रिय हैं।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में उन्हें बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में उन्होंने एक ग्राउंड रिपोर्टर (GroundReporter) का किरदार निभाया है।

संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती के साथ किया काम

फिल्म आखिरी सवाल में संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्र जैसे कलाकार नजर आए हैं।

आयुषी ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने ऑनलाइन ऑडिशन (OnlineAudition) दिया था, जिसके बाद उनका चयन हुआ। फिल्म में उन्होंने मुख्य कलाकारों के साथ 4 से 5 महत्वपूर्ण सीन शूट किए।

ये भी पढ़िए ....

टीवी धारावाहिक 'देवांचल की प्रेम कथा' में इंदौर की नेहा कपूर

धारावाहिक अवंतिका में महारानी मलयवती का किरदार निभा रही उज्जैन की खुशबू

एमटीवी रोडीज़ : 15 हज़ार प्रतियोगियों में से चुनी गईं भोपाल की सिमरन

इंदौर से शुरू हुआ थिएटर और पत्रकारिता का सफर

आयुषी चतुर्वेदी ने इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम किया है। इसके अलावा वे शहर के प्रसिद्ध थिएटर ग्रुप रंगरुपिया थिएटर्स के साथ करीब 6 वर्षों तक जुड़ी रहीं।

कोरोना काल में मीडिया इंडस्ट्री में छंटनी के बाद उन्होंने रेडियो लेखन का काम शुरू किया और इसी सिलसिले में मुंबई पहुंचीं।

स्टार प्लस शो से मिला एक्टिंग करियर का पहला मौका

मुंबई पहुंचने के बाद आयुषी ने एक्टिंग में किस्मत आजमाई। उन्हें तेरी मेरी दूरियां में छोटा किरदार निभाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो, वेब शो और क्राइम पेट्रोल (TVShow WebShow CrimePatrol) जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में भी काम किया।

‘थिएटर एक्टिंग की सबसे बड़ी सीख’ : आयुषी

आयुषी का मानना है कि थिएटर एक्टिंग (Theatre Acting) की मजबूत नींव तैयार करता है। उनका कहना है कि जो लोग अभिनय की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें पहले थिएटर जरूर करना चाहिए।

उनके अनुसार थिएटर आत्मविश्वास बढ़ाता है और कैमरे के सामने काम करना आसान बनाता है।

इंदौर के युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं आयुषी

आयुषी चतुर्वेदी आज इंदौर के उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं, जो छोटे शहरों से निकलकर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहते हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, थिएटर अनुभव और लगातार प्रयास से बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है।

संदर्भ स्रोत : अग्निबाण

छाया : आयुषी चतुर्वेदी के इंस्टाग्राम पेज से

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम
न्यूज़

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम , इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

MP Junior Hockey Player Selected: गरीबी में पली स्नेहा का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
न्यूज़

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

नितिका आक्रे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक प्राप्त करते हुए...

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
न्यूज़

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं , टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा को मिली नई उड़ान, खेल कोटे से वेस्टर्न रेलवे में टीसी पद पर नियुक्ति, कम उम्र में सरकारी...

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित
न्यूज़

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

अनाथ बेटियों की ‘दीदी मां’ बनीं तृप्ति कठैल
न्यूज़

अनाथ बेटियों की ‘दीदी मां’ बनीं तृप्ति कठैल

80-से-ज्यादा-अनाथ-बेटियों-को-गोद-लेकर-तृप्ति-कठैल-उनके-लिए-‘दीदी-मां’-बन-गई-हैं-और-पूरा-जीवन-समाज-सेवा-को-समर्पित-कर-दिय...