एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप : प्राची व पूजा का

blog-img

एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप : प्राची व पूजा का
शानदार प्रदर्शन, पहले दिन जीते स्वर्ण पदक

भोपाल। थाइलैंड में आयोजित हो रही एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप में भारतीय खिलाडियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है, इसमें मप्र की स्टार खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा ने उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। भारत ने पहले दिन दो स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य सहित कुल सात पदक जीते है। इसमें मप्र की प्राची यादव व पूजा ओझा ने स्वर्ण पदक जीते है।

थाईलैंड के पटाया में चल रही चैंपियनशिप के लिए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक प्राची यादव ने जीता। प्राची ने पौलैंड में पिछले माह आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। भारतीय दल को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी स्टार खिलाड़ी प्राची यादव ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन ही भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला, प्राची ने महिला वर्ग में केएल-2 इवेंट में यह सफलता प्राप्त की है। प्राची के बाद प्रदेश की पूजा ओझा ने भी देश का मान बढ़ाया और महिलाओं के वीएल-1 केटेगरी में प्रतियोगी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में निशा रावत ने भी देश के लिए रजत पदक जीता।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान