एम्स की प्रो. भावना शर्मा को लगातार

blog-img

एम्स की प्रो. भावना शर्मा को लगातार
दूसरे साल मिला राष्ट्रीय सम्मान

छाया : एम्स भोपाल के ट्विटर अकाउंट से

भोपाल। एम्स भोपाल की नेत्र विज्ञान विभाग की प्रमुख प्रो. भावना शर्मा (Prof. Bhavna Sharma Head of Ophthalmology Department, AIIMS Bhopal) को लगातार दूसरे वर्ष 2024 और 2025 के लिए नेशनल रिसोर्स टीचर ऑफ़ इंडिया स्वर्ण पट्टिका (National Resource Teacher of India swaran pattika) से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा (AIOS) गुरुसंगम (gurusangam) पहल के तहत प्रदान किया जाता है, जो देश के श्रेष्ठ नेत्र विज्ञान शिक्षकों को पहचान देता है। गुरुसंगम एक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम है, जिसमें शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें उनके शिक्षण कौशल, निरंतरता और उत्कृष्टता को परखा जाता है। यह सम्मान प्रो. भावना शर्मा को भारतीय नेत्र विज्ञान के प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार की ओर अग्रसर करता है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



प्रमिला सायदाम - मुर्गी पालन और
न्यूज़

प्रमिला सायदाम - मुर्गी पालन और , जैविक खेती से बदली तकदीर

बड़वानी की प्रमिला  बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान

कबाड़ से कला और रोजगार की मिसाल बनी सीधी की बीना
न्यूज़

कबाड़ से कला और रोजगार की मिसाल बनी सीधी की बीना

बिना किसी औपचारिक शिक्षा के, उन्होंने महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के क्षेत्र में मिसाल कायम की है।

भाविनी  झा : मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी
न्यूज़

भाविनी  झा : मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी , छोड़ मछली पालन में बनाई पहचान

बिना अनुभव के शुरू किया मछली पालन, तकनीक और ट्रेनिंग से मिली सफलता’

व्हीलचेयर पर जीता सोना,  अब भारत  के लिए खेलेगी विशाखा
न्यूज़

व्हीलचेयर पर जीता सोना,  अब भारत  के लिए खेलेगी विशाखा

पैर साथ नहीं देते, पर हौसले बुलंद: नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, अब मलेशिया में भारत का करेंगी प्रतिनिधित...

राधा सिसोदिया: इंजीनियरिंग की नौकरी
न्यूज़

राधा सिसोदिया: इंजीनियरिंग की नौकरी , छोड़ जैविक खेती से कमा रहीं लाखों

राधा उज्जैन विकासखंड की पहली महिला ड्रोन पायलट हैं। वे पिछले दो वर्षों से ड्रोन के माध्यम से किसानों की फसलों में दवा और...

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर
न्यूज़

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर , आकांक्षा ने फहराया तिरंगा

ऑक्सीजन की कमी और भीषण ठंड में भी नहीं मानी हार