मप्र इंटेक की ब्रांड एंबेसडर बनीं आराध्या

blog-img

मप्र इंटेक की ब्रांड एंबेसडर बनीं आराध्या

छाया : देशबन्धु

जबलपुर, देशबन्धु। इंटेक जबलपुर चैप्टर के संयोजक डॉ संजय मेहरोत्रा एवं सह संयोजक ऋतिक तिवारी द्वारा आयोजित हेरिटेज एंबेसडर सम्मान समारोह में इंटेक जबलपुर के आजीवन सदस्य डॉ . हर्ष तिवारी की सुपुत्री आराध्या - जो पांचवीं कक्षा की छात्रा है, को पूर्व आईएएस अधिकारी और इंटेक स्टेट चैप्टर के संयोजक दीपक खांडेकर, पूर्व संभागायुक्त अभय वर्मा (इंटेक जबलपुर चैप्टर के अध्यक्ष) एवं संयुक्त संभागायुक्त अरविन्द यादव ने राज्य हेरिटेज एंबेसडर ख़िताब से सम्मानित किया। महज 11 साल की उम्र में आराध्या स्वेच्छा से इस दिशा में सक्रिय हैं। 

उन्होंने बाल पत्रकार के रूप में यश अर्जित किया है। नगर निगम, जबलपुर द्वारा उन्हें पहले ही स्वच्छता जनजागरण हेतु ब्रांड एंबेसडर नामित किया जा चुका है। ज़िला प्रशासन जबलपुर ने भी उनकी लोकप्रियता को देखते हुए मतदान हेतु जनता को अभिप्रेरित करने के लिए उन्हें अपना बाल ब्रांड एंबेसडर नामित किया था। इसके अलावा अन्य शासकीय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी उनके  प्रेरक कार्यों के लिए उनको सम्मानित किया है। आराध्या अब इंटेक के मिशन के अनुसार लोगों को को पर्यटन, पर्यावरण, कला एवं सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण, संवर्द्धन एवं प्रचार प्रसार हेतु जागरूक करेंगी। 

सन्दर्भ स्रोत : देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान