चीन के डालियान में स्क्वैश स्पर्धा में भारत का

blog-img

चीन के डालियान में स्क्वैश स्पर्धा में भारत का
प्रतिनिधित्व करेंगी मध्यप्रदेश की आराध्या

छाया: प्रभात सन्देश फोटो

• एशियन जूनियर चैम्पियनशिप 16 से 20 अगस्त तक होगी

नागदा। नागदा जिले के उन्हैल की बेटी आराध्या पोरवाल 16 से 20 अगस्त तक चीन में आयोजित होने वाले एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वाश चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंडर 15 वर्ष की कैटेगरी में चयनयित चार खिलाडियों में से एक आराध्या है। वर्तमान में एसआरएफआई रैंकिंग में देश में वह तीसरे स्थान पर है। आराध्या, उन्हैल निवासी डॉo कैलाश चंद्र कमलिया की पोती है और दिल्ली में रहती हैं। उनके पिता श्री विक्रम पोरवाल दिल्ली पुलिस में डीसीपी के रूप में पदस्थ हैं। वे 2012 से 2014 तक तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं।

आराध्य कक्षा 10वी की छात्रा हैं और 7 वर्ष की उम्र से ही स्क्वाश में उनकी बेहद रुचि रही है। राष्ट्रपति भवन के कोच मुख्त्यार अली के सानिध्य में आराध्या निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। स्क्वाश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SRFI) द्वारा पिछले कुछ महीनो में इंदौर, गुवाहाटी, हैदराबाद और जोधपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं को जीतकर उन्होंने अपना लोहा मनवाया है। आराध्या 14 अगस्त को भारतीय दल के साथ चीन के लिए प्रस्थान करेगी। दल में 16 लड़कियां व 16 लड़के होंगे। एशियन जूनियर चैम्पियनशिप 16-20 अगस्त तक होगी। आराध्या अंडर 15 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

• सुबह 5.30 बजे से शुरू कर देती है प्रैक्टिस

बेटी की उपलब्धि पर पिता विक्रम बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि आराध्या सुबह 5.30 से 6.30 व दोपहर में 2 बजे तक स्कूल के बाद स्क्वाश कोर्ट में शाम 4 बजे तक प्रैक्टिस करती है। इसके बाद घर पहुंचती है। बाकी समय वह पढ़ाई व अन्य काम करती हैं। इतना ही नहीं म्यूजिक, पेंटिंग में भी अव्वल है।

संदर्भ स्रोत: पत्रिका/ प्रभात सन्देश

संपादन: मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे
न्यूज़

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे

15 साल की उम्र में तीन नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं सानिया,जर्मनी तक बजा डंका

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका
न्यूज़

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका

एनीमिया और थैलेसीमिया के खिलाफ अभियान, बालिकाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए