69वीं नेशनल स्कूल गेम्स  : दीक्षा सिंह ने जीता स्वर्ण

blog-img

69वीं नेशनल स्कूल गेम्स  : दीक्षा सिंह ने जीता स्वर्ण

खेल प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाले भोपाल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इंदौर में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में भोपाल की 13 वर्षीय कराटे खिलाड़ी दीक्षा सिंह गुरूंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कराटे स्पर्धा के अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और शहर का नाम रोशन किया है। 

15 से 19 दिसंबर तक चली इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा और दबाव भरे मुकाबलों के बीच दीक्षा ने अपने आत्मविश्वास, तकनीकी कौशल और अनुशासन का बेहतरीन परिचय दिया। 

दीक्षा का प्रदर्शन शुरुआत से ही एकतरफा और प्रभावशाली रहा। उन्होंने पहले राउंड में गुजरात की खिलाड़ी को 4–0 से पराजित किया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में असम को 6–0 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में बिहार की खिलाड़ी के खिलाफ दीक्षा ने 9–1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में विद्या भारती की खिलाड़ी को 8–0 से हराते हुए दीक्षा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

वर्तमान में दीक्षा टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में ‘पे एंड प्ले’ योजना के तहत नियमित रूप से कराटे का अभ्यास कर रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे प्रशिक्षक कोच रुद्र प्रताप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोच के मार्गदर्शन में दीक्षा ने पिछले एक माह से प्रतिदिन सुबह और शाम करीब तीन घंटे का कठोर अभ्यास किया, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया।

सन्दर्भ स्रोत एवं छाया : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व