4जी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: बॉक्सिंग खिलाड़ी जिज्ञासा

blog-img

4जी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: बॉक्सिंग खिलाड़ी जिज्ञासा
और साई की जूडो खिलाड़ी पवित्रा ने जीते स्वर्ण

छाया : दक्षिण प्रकाश

भोपाल। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा में गत 17 फरवरी से आयोजित 4जी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 सम्पन्न हुए। अंतिम दिन खेले गए फायनल मुकाबलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत कुल पांच पदक प्राप्त किये। इनमें बॉक्सिंग में एक स्वर्ण, एक रजत और 02 कांस्य और जूडो में एक स्वर्ण शामिल है।

बॉक्सिंग के परिणाम

4जी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अंतिम दिन बॉक्सिंग खेल के महिला 75 किग्रा भार वर्ग इवेंट के फायनल रोमांचक मुकाबले में मप्र अकादमी की  खिलाड़ी जिज्ञासा राजपूत (रवीन्द्र नाथ टैगोर विवि रायसेन) ने स्वर्णिम विजय प्राप्त की। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जिज्ञासा राजपूत ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक देश को दिलाया है. उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चार कांस्य पदक भी मध्य प्रदेश को दिलाए हैं. वहीं अकादमी की एक अन्य  खिलाड़ी मलिका मोर ने अपने खेल कौशल एवं दक्षता को अजमाते हुए 50 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इसी तरह अकादमी की आयुषी अवस्थी ने महिला वर्ग के 52 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया।

जूडो के परिणाम

जूडो के खेल मुकाबले में रवीन्द्र नाथ टैगोर विवि रायसेन की खिलाड़ी पवित्रा भटेले ने 75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने फायनल में बीएमयू की खिलाड़ी अन्नू को पराजित किया।

सन्दर्भ स्रोत : दक्षिण प्रकाश

 

 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व