कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप : मप्र की कावेरी व

blog-img

कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप : मप्र की कावेरी व
दीपिका ढीमर ने जीते चार-चार पदक

छाया : नवदुनिया 

उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित 35वीं नेशनल सीनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप और राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएसएसीबी) ओवरऑल चैंपियन बना और मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। खास बात यह है कि इस चैंपियनशिप में मप्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मप्र की दो सगी बहन कावेरी ढीमर व दीपिका ढीमर अलग-अलग टीम से खेलते हुए चार-चार पदक जीते। कावेरी ने जहां एसएससीबी के लिए चार स्वर्ण पदक जीते, वहीं दीपिका ने मप्र के लिए एक रजत व तीन कांस्य सहित चार पदक अपने नाम किए। कभी कावेरी पिता के साथ मछली पकड़ने में सहयोग करती थी, लेकिन आज न केवल खुद का करियर बनाया, बल्कि छोटी बहन की जिंदगी भी संवार रही है।

तैराकी के हुनर ने बदली किस्मत

कावेरी के दादा सीहोर जिले के मंडी गांव में रहते हैं। काम के तलाश में उनके पिता खंडवा जिला के इंदिरा सागर डैम पुनासा चले गए थे। यहां उनके पिता मछली पकड़कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। यहीं पिता के साथ मछली पकड़ते हुए कावेरी कुशल तैराक बनीं। 2015 में कावेरी के पिता वापस सीहोर आ गए। 2016 में मप्र खेल अकादमी के टैलेंट सर्च में कैनोइंग खेल में कावेरी का चयन हुआ। वर्तमान में वे खंडवा जिले के सिंगाजी में रह रहे हैं। कावेरी की चार बड़ी बहनों की शादी हो गई है। वहीं दो छोटे भाई भी वाटर स्पोटर्स की तैयारी कर रहे हैं।

 ये भी पढ़िए ....

पैरालम्पिक गेम्स-2024 : भोपाल की प्राची ने फायनल मुकाबले में प्राप्त किया 8वाँ स्थान

नेशनल केनो सलालम : तेज बहाव में बाथम बहनों ने दिखाया दम, जीता सोना

 

दोनों के हाथ लगी कामयाबी

कावेरी ने इसी साल जनवरी में इंडियन नेवी में पीओ के पद पर ज्वाइन किया है। इससे पहले वह साई भोपाल और मप्र अकादमी में थी। उनकी छोटी बहन दीपिका ने इसी वर्ष मप्र अकादमी में प्रवेश लिया। दोनों बहनों की यह पहली राष्ट्रीय स्पर्धा थी, जिसमें वे प्रतिद्वंद्वी थी। बाजी बड़ी बहन कावेरी के हाथों लगना था और लगी भी। कावेरी ने चार स्वर्ण तथा दीपिका ने एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते। 35वीं नेशनल सीनियर केनो स्प्रिंट चैंपियनशिप एवं क्वालीफायर नेशनल गेम्स टिहरी उतराखंड में 10 से 13 दिसंबर तक आयोजित हुई थी। मप्र राज्य अकादमी के मुख्य कोच पीके बरोई के मार्गदर्शन में दोनों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

सन्दर्भ स्रोत : नव दुनिया

 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे
न्यूज़

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे

15 साल की उम्र में तीन नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं सानिया,जर्मनी तक बजा डंका

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका
न्यूज़

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका

एनीमिया और थैलेसीमिया के खिलाफ अभियान, बालिकाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए