विकिपीडिया में भाषाई योगदान

blog-img

विकिपीडिया में भाषाई योगदान
देंगी इंदौर की हेमलता शर्मा

छाया: हेमलता शर्मा के फेसबुक अकाउंट से 


इंदौर। हिंदी-मालवी लेखिका हेमलता शर्मा (भोली बेन) अब विकिपीडिया पर भी मालवी साहित्य और लोक परम्पराओं को बढ़ाने में अपना योगदान देंगी। विकिमीडिया फाउंडेशन की हिंदी परियोजना विकिपीडिया के पंजीकृत सदस्यों में इन्हें स्थान मिला है। ज्ञातव्य है कि विकिमीडिया फाउंडेशन एक अमेरिकी संगठन है जो विकिपीडिया के होस्ट मंच के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में इसके पंजीकृत सदस्यों की संख्या 790463 है। सदस्य रूप में भोलीबेन प्राथमिक आधार पर मालवा से संबंधित लेखों का संपादन करेंगी।


उल्लेखनीय है कि हेमलता मालवी-निमाड़ी बोली को बचाने और संरक्षित करने के लिए प्रयासरत हैं। उनकी 8 से अधिक पुस्तकें तथा सांझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। हेमलता ने कई प्रसिद्ध रचनाओं का मालवी में अनुवाद किया है। वे मालवांचल में प्रचलित लोकगीतों, लोक कथाओं आदि का संकलन भी कर रही हैं, जिन्हें जल्द ही किताब की शक्ल दी जाएगी। पिछले पांच वर्षों से फेसबुक पर ‘आज को  ज्ञान ' शीर्षक से पोस्ट जारी है और मालवो की सीरिज के अंतर्गत ‘आज को ज्ञान’ पर एक पुस्तक प्रकाशन पर भी कार्य चल रहा है। एक ई - पुस्तक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराई है। उन्होंने 78 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों को मालवी भाषा ऑनलाइन, वह भी निशुल्क सिखाई है। स्कूलों में अपनी किताबों का वे नि:शुल्क वितरण करती हैं। 


संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर 
संपादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान