खेलो इंडिया स्पर्धा- देपालपुर की हंसा बेन ने जीता कांस्य

blog-img

खेलो इंडिया स्पर्धा- देपालपुर की हंसा बेन ने जीता कांस्य

छाया: घमासान डॉट कॉम

देपालपुर। देपालपुर क्षेत्र की उभरती अंतर्राष्ट्रीय बाल महिला पहलवान हंसाबेन माही राठौर ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया स्पर्धा में मध्य प्रदेश के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में खेलो इंडिया प्रतियोगिता के तहत बुधवार को 57 किलो भार वर्ग में देपालपुर के कृपाशंकर पटेल खेलकूद संस्थान के अनिल राठौर की पुत्री व संस्थान की महिला बाल पहलवान हंसाबेन माही राठौर (Hansa Ben Rathor) ने 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

कुमारी राठौर ने पहली कुश्ती में महाराष्ट्र की साक्षी पाटिल को हरा कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया जिसमे नागालैंड की विजसोएँ पहलवान को हरा कर सेमीफाइनल मैं प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हरियाणा की अंजली से हार का सामना करना पड़ा।

उसके बाद कांस्य पदक की कुश्ती में हरियाणा की मंजू पहलवान को हरा कर मध्यप्रदेश के लिए कुश्ती का एक मात्र कांस्य पदक जीता। पहले दिन माही सहित 5 पहलवानों ने भाग लिया था जिसमे माही को कांस्य पदक मिला।

संदर्भ स्रोत : घमासान डॉट कॉम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।