भोपाल की सौम्या का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

blog-img

भोपाल की सौम्या का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

छाया: दैनिक भास्कर

पहली बार में ही उपकप्तान बनीं

 जूनियर टीम में चुनी जाने वाली मप्र की पहली क्रिकेटर

भोपाल| राजधानी की ऑलराउंडर क्रिकेटर सौ'म्या तिवारी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुनी गई हैं। वह भी सीधे उपकप्तान के रूप में। सौम्या भोपाल ही नहीं प्रदेश की पहली क्रिकेटर हैं जिसका चयन मुंबई में 27 नवंबर से छह दिसंबर तक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुआ है। सौम्या शहर की पहली महिला क्रिकेटर होंगी जो इंडिया ब्लू जर्सी पहनेंगी। सौम्या ने अंडर-19 इंडिया ए टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। अरेरा अकादमी भोपाल से इंडिया टीम तक का सफर उन्होंने छह साल में पूरा कर लिया। सौम्या के पिता मनीष तिवारी कलेक्ट्रेट ऑफिस में सुपरवाइजर हैं।

• पहले कोच ने सिखाने से मना कर दिया था

कोच सुरेश चेनानी बताते हैं कि सौम्या की बड़ी बहन उसे 2016 में अकादमी लेकर आई थीं। तब अकादमी में कोई गर्ल्स प्लेयर नहीं थी। इसलिए पहली बार में सौम्या को कोच ने मना कर दिया था कि वह नहीं सिखाएंगे। लेकिन  सौम्या की जिद पर कोच ने उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू किया।

संदर्भ स्रोत-  दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने
न्यूज़

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने , अनूठी पहल 25 मॉडल्स करेंगी रैंप वॉक

‘साड़ी कल्चर इंडिया’ और ‘प्रिया फैशन इवेंट्स’ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में साड़ी के महत्व से रूबरू होगी नई पीढ़ी

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू
न्यूज़

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू , की मुफ्त ओपन लाइब्रेरी ‘बुकीज क्लब’

कंचन गुरवे ने दोस्त अतिथि शिक्षक के साथ मिलकर किया सराहनीय काम, किताबों के शौकीनों को दी लाइब्रेरी की सौगात 5 राज्यों मे...

एलीट नेशनल बॉक्सिंग : दीपा और जिज्ञासा सेमीफाइनल में
न्यूज़

एलीट नेशनल बॉक्सिंग : दीपा और जिज्ञासा सेमीफाइनल में

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मार्टिना लकड़ा ने जीता रजत