सफलता के सोपान चढ़ रहीं कृति और रचना

blog-img

सफलता के सोपान चढ़ रहीं कृति और रचना

दो बहनों के व्यवहार और विचारों के साथ आपस में अगर शास्त्रीय नृत्य में सधे कदम और ताल मिल जाए तो अंदाजे बयां कुछ ख़ास हो जाता है। कुछ ऐसा ही छिंदवाड़ा की जुड़वा बहनों रचना और कृति द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति में देखने को मिलता है। दोनों बहनें शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में करियर के शुरुआती दौर में ही मंचीय प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा का जादू बिखेर रही हैं। प्रसिद्ध लेखक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक दिनेश भट्ट की दोनों बेटियां न सिर्फ साथ पली-बढीं, बल्कि शिक्षा और संगीत की तालीम भी दोनों ने एक साथ हासिल की। बचपन से ही शास्त्रीय नृत्य के प्रति रुझान रखने वाली रचना एवं कृति ने भोपाल से भरतनाट्यम में स्नातक और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विवि वर्धा से फिल्म एवं थियेटर विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। डॉक्टर लता मुंशी के निर्देशन में भोपाल के भारत भवन, रविंद्र भवन, शहीद भवन के अलावा इलाहाबाद, खंडवा एवं छिंदवाड़ा में भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुतियां दे चुकी रचना और कृति रंगमंच पर भी अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने  रंग निर्देशिका सरोज शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक रानी अवंती बाई में अभिनय करने के साथ ही नाट्य संस्था ‘नाट्य गंगा’ छिंदवाड़ा द्वारा नागपुर और छिंदवाड़ा में मंचित नाटक ‘नागमंडल’ एवं अन्य नाटकों में  भी अभिनय किया है। भरतनाट्यम के साथ उनकी रंगयात्रा भी जारी है। दोनों बहनें श्री षष्ठी माता मंदिर ट्रस्ट छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में तीन बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। भोपाल  अंतर्महाविद्यालयीन नाट्य प्रतियोगिता में स्वयं  के द्वारा निर्देशित एवं अभिनीत शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ को द्वितीय पुरस्कार मिल चुका है। एम.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला शाखा छिंदवाड़ा द्वारा सम्मानित दोनों बहनों को स्थानीय स्तर पर अनेक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे
न्यूज़

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे

15 साल की उम्र में तीन नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं सानिया,जर्मनी तक बजा डंका

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका
न्यूज़

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका

एनीमिया और थैलेसीमिया के खिलाफ अभियान, बालिकाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए