श्रीया की संस्था ‘इक्षाना’ बदल

blog-img

श्रीया की संस्था ‘इक्षाना’ बदल
रही महिलाओं और बच्चों का जीवन

छाया: श्रीया कुल्हारा के फेसबुक अकाउंट से 

जबलपुर सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर काम करना आसान नहीं है, लेकिन जबलपुर की श्रीया कुल्हारा ने ‘इक्षाना’ संस्था की शुरुआत कर महिलाओं को न सिर्फ सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया, बल्कि उन्हें शिक्षा, संस्कार और स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त भी बनाया है। श्रीया कहती हैं कि महिलाओं के लिए काम करना उनका जज्बा है। महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिलाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर कार्य करना ही उनका ध्येय है और इसी उद्देश्य के साथ हमने ‘इक्षाना’ की शुरुआत की थी।  शुरुआत सिर्फ 8 वॉलंटियर्स से की गई थी, अब धीरे-धीरे हर शहर के युवाओं के समूह इससे जुड़ते गए। अब इस संस्था में 100 सदस्य हैं।

महिलाओं का बदला जीवन, जगाया भरोसा

 श्रीया मनोविज्ञान और दर्शनशास्त्र की स्टूडेंट रहीं इसलिए महिलाओं के लिए कुछ करने की सोच ने हमेशा प्रेरित किया। महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने  और शिक्षित करने की सोच के साथ वे आगे बढीं और इक्षाना की स्थापना की। वर्ष 2021 में श्रीया ने ऑनलाइन इक्षाना ग्रुप की शुरुआत की, जिससे लगातार युवाओं को जोड़ते हुए देशभर में एक पैनल तैयार किया है। संस्था द्वारा बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को रोजगार की मूलधारा से जोड़कर उन्हें अनेक तरह के प्रशिक्षण दिए गए, जिससे न सिर्फ महिलाओं का जीवन बदला, बल्कि उनका खुद पर विश्वास भी जागा।

टॉप 50 विमन आइकन में शामिल

इक्षाना की अनगिनत उपलब्धियों को देखते हुए ग्लोबल ट्रायम्फ संस्था द्वारा इक्षाना को मान्यता दी गई। श्रीया ने बहुत कम समय में ही इक्षाना के कार्यों के दम पर न सिर्फ देश की टॉप 50 महिला उद्यमी का खिताब हासिल किया, बल्कि परिवर्तनशील व्यक्तित्व के रूप में भी उन्हें चुना गया।

संदर्भ स्रोत : पत्रिका 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व