फीफा फुटबॉल कप में आवाज का जादू बिखेरेगी मंडला की शैफाली

blog-img

फीफा फुटबॉल कप में आवाज का जादू बिखेरेगी मंडला की शैफाली

छाया: हरि भूमि

जबलपुर। मंडला जिले की तहसील नैनपुर में पान की दुकान लगाने संतोष चौरसिया की बेटी शैफाली ने दुनियाभर में आवाज का जादू बिखेरा है। अब शैफाली कतर में आयोजित फीफा फुटबॉल कप में आवाज का जादू बिखेरेंगी। उन्हें ग्रेविटास मैनेजमेंट एफ जेड ई संयुक्त अरब अमीरात की ओर से बुलाया गया है। नैनपुर निवासी संतोष चौरसिया ने बताया कि उनकी बेटी को इस बुलंदी पर देखकर उनका परिवार बेहद खुश है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि दुनिया के ऐसे बड़े आयोजन में उनकी बेटी पहुंचेगी। आज न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि नैनपुर मंडला समेत पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन हुआ है। बचपन से ही संगीत के प्रति रुचि ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया हैं। अलखोर के फेन जॉन में कुल 13 शो होंगे। पहली बार फुटबॉल विश्व कप अरब देश कतर में हो रहा है। रविवार को ही इसका शुभारंभ हुआ है। वर्ल्डकप के बीच अलग- अलग प्रस्तुति भी हो रही हैं।

जबलपुर से सीखा संगीत

संतोष ने बताया कि उनकी बेटी ने कक्षा 6वीं के बाद जबलपुर में संगीत कक्षा में प्रवेश लिया था। इसके बाद वह नागपुर में संगीत का प्रशिक्षण लेने चली गई। यहां से मुम्बई में परफारमेंस देने गई थी तो उसका चयन इस आयोजन के लिए हो गया। फुटबॉल मैच के दौरान 1 माह में उसके 13 शो आयोजित किए जाएंगे। वहीं शैफाली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे लाइव परफारमेंस के बाद मेरे सर रविन्द्र वानखेड़े ने इस शो के लिए मौका दिया। इसका लाइव शो तो नहीं होगा, लेकिन लौटने के बाद वे इसके वीडियो जारी करेंगी।

आवाज की जुगलबंदी

शैफाली का कहना है कि फीफा वर्ल्डकप आयोजन 29 दिनों तक चलने वाला हैं। इसमें 32 टीमों के कुल 64 मैच होने हैं। जिन 13 शो के लिए आयोजकों ने शेफाली को चुना है, उसकी प्रस्तुति मैच के ब्रेक में होगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेडियम में मौजूद दर्शक हिन्दुस्तानी गीतों का लुत्फ उठाएंगे। संगीत के साथ सुरीली आवाज की जुगलबंदी का अलग अंदाज होगा। खास बात ये है कि संगीत धुन देने भारत के कई हिस्सों से कलाकार भी शामिल हुए हैं। वर्ल्ड कप मैच के ब्रेक के दौरान शेफाली की आवाज दुनिया भर में सुनाई देगी।

संदर्भ स्रोत – पीपुल्स समाचार

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित