बॉम्बे हाईकोर्ट : शादीशुदा महिला से घरेलू काम करवाना क्रूरता नहीं

blog-img

बॉम्बे हाईकोर्ट : शादीशुदा महिला से घरेलू काम करवाना क्रूरता नहीं

छाया: न्यूज़ ट्रेंड डॉट न्यूज़

लड़कियों को घर का काम नहीं करना, तो शादी से पहले बताएं

शादी के बाद किसी भी लड़की की लाइफ में ढेर सारे बदलाव आते हैं। जब वह ससुराल जाती है तो उसे वहां के माहौल के अनुसार ढलना होता है। इस दौरान नई नवेली बहुओं से घर के सभी काम काज भी करवाए जाते हैं। लेकिन कुछ बहुओं को ऐसा महसूस होता है कि उन्हें घर की नौकरानी बनाकर रखा हुआ है। उनके साथ क्रूरता हो रही है।

बहू से घर का काम करवाना क्रूरता नहीं

इस मुद्दे पर हाल ही में बंबई हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि बहू से घर का काम करवाना क्रूरता की श्रेणी में नहीं आता है। उसकी तुलना नौकर से नहीं की जा सकती है।बंबई हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी तब की जब एक महिला ने अपने पति और ससुराल के लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा और क्रूरता के तहत मामला दर्ज कराया था।

अपने पति से अलग रह रही महिला का आरोप था कि शादी के शुरुआती एक महीने तक उसके साथ अच्छा व्यवहार किया गया। लेकिन फिर उसके साथ घर की नौकरानी जैसा व्यवहार होने लगा। महिला ने इसे प्रताड़ना बताया और 21 अक्टूबर को अपने पति और उसके माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

ये भी पढ़िए ....बॉम्बे हाई कोर्ट : पत्नी को किचन में जाने से रोकना ‘मानसिक क्रूरता 

झारखंड हाईकोर्ट : जिंदगी के सामान्य उतार-चढ़ाव क्रूरता नहीं

घरेलू काम में दिलचस्पी नहीं तो शादी के पहले क्लियर करें

हाल ही में बंबई हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ के न्यायमूर्ति विभा कांकनवाड़ी और न्यायमूर्ति राजेश पाटिल की खंडपीठ ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया। उन्होंने महिला द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी शादीशुदा महिला से घर का कामकाज करने को कहा जाता है तो उसकी तुलना घरेलू सहायिका के काम से नहीं की जा सकती।

कोर्ट ने आगे ये भी कहा कि यदि किसी महिला की दिलचस्पी घर के कामकाज करने में नहीं है तो उसे ये बात शादी के पहले ही क्लियर कर देनी चाहिए। ताकि इस टॉपिक को लेकर दोनो पक्ष शादी करने या नहीं करने का निर्णय ले सके। और यदि विवाह पश्चात महिला घर के काम करने से इंकार करती है तो ससुरलवालों को इसका कोई हल जल्द निकालना चाहिए।

अपने आरोपों में महिला ने ये भी कहा था कि उसके ससुराल वाले चार पहिया वाहन खरीदने के लिए उससे 4 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। इस पर कोर्ट ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में सिर्फ इतना कहा कि उसे प्रताड़ित किया गया। लेकिन उसने इस प्रताड़ना को लेकर किसी विशेष कृत्य का जिक्र अपनी शिकायत में नहीं किया।

संदर्भ स्रोत - छाया: न्यूज़ ट्रेंड डॉट न्यूज़

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया