छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : अविवाहित बेटी को पिता

blog-img

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : अविवाहित बेटी को पिता
से गुजारा भत्ता मांगने का अधिकार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि अविवाहित बेटी की देखभाल, भरण-पोषण और शादी का खर्च उठाने से पिता पीछे हट नहीं सकता। कोर्ट ने साफ कहा कि बेटी का पालन-पोषण, शिक्षा और शादी का खर्च उठाना पिता का पवित्र कर्तव्य है, जिससे वह इनकार नहीं कर सकता। कन्यादान हिंदू पिता का नैतिक जिम्मेदारी है। इस आदेश के साथ ही हाईकोर्ट ने शिक्षक पिता की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने फैमिली कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। फैमिली कोर्ट ने बेटी को हर माह 2500 रुपए भरण-पोषण और शादी के लिए 5 लाख रुपए देने का आदेश दिया था। 

जानिए क्या है पूरा मामला ? 

दरअसल, सूरजपुर की 25 वर्षीय युवती ने फैमिली कोर्ट में फैमिली कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया था। जिसमें बताया कि गया था कि मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। अब वह अपनी पहली बेटी का ध्यान नहीं रखते। पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और हर महीने 44,642 रुपए वेतन पाते हैं। बेटी ने कोर्ट से हिंदू दत्तक और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 20 और 3(बी) के तहत आवेदन कर भरण-पोषण और विवाह खर्च की मांग की। कोर्ट ने उसके तर्क सुनने के बाद 2 सितंबर 2024 को आदेश दिया कि पिता बेटी की शादी होने तक हर महीने 2500 रुपए भरण-पोषण दें। इसके साथ ही शादी के लिए 5 लाख रुपए देने का भी आदेश दिया। 

 

ये भी पढ़िए...

उड़ीसा हाईकोर्ट : तलाक के बाद भी पत्नी को मिलेगा भरण पोषण छोड़ने का आधार नहीं बनेगा रुकावट

सुप्रीम कोर्ट : शादी के बाद बेटी मायके से रिश्ते नहीं तोड़ती, ऐसी सोच संविधान के खिलाफ

 

फैमिली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में दी चुनौती 

​फैमिली कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पिता ने हाईकोर्ट में अपील की। इसमें तर्क दिया कि कि सुप्रीम कोर्ट के रजनीश बनाम नेहा केस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने शपथ पत्र नहीं दिया, इसलिए आदेश गलत है। लेकिन, हाईकोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया और कहा कि बेटी अविवाहित है। खुद का भरण-पोषण नहीं कर सकती। अधिनियम की धारा 3 (बी) (ई) में अविवाहित बेटी की शादी के खर्च को भी भरण-पोषण की परिभाषा में रखा गया है। 

अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकता पिता 

हाईकोर्ट ने पूनम सेठी खिलाफ संजय सेठी केस में दिए गए फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि एक पिता अपनी अविवाहित बेटियों की देखभाल की अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकता। भरण-पोषण करने और उनके खर्चों। जिसमें उनकी शिक्षा और विवाह पर खर्च का ध्यान रखने का कर्तव्य और दायित्व है। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट में पिता की ओर से आश्वासन दिया गया कि हर माह भरण-पोषण देगा और शादी के लिए 5 लाख 3 माह के भीतर जमा कर देगा।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...