सिवनी की नौशीन का हॉकी एशिया कप कैंप में चयन

blog-img

सिवनी की नौशीन का हॉकी एशिया कप कैंप में चयन

भोपाल। “जो तूफानों में पलते जा रहे हैं, वही दुनिया बदलते जा रहे हैं” यह पंक्तियां सिवनी की नौशीन खान पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। कभी टूटी हुई हॉकी स्टिक से खेलना शुरू करने वाली नौशीन आज भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम के कैंप तक पहुंच चुकी हैं।

मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण ले रही नौशीन का चयन अंडर-18 भारतीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर में हुआ है। भोपाल स्थित साई सेंटर में सम्पन्न शिविर में ऑस्ट्रेलिया सीरीज और जापान में होने वाले अंडर-18 एशिया कप के लिए कुल 24 खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया।

ये भी पढ़िए ...

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कल्याणी ने जीता गोल्ड, कनिष्का का एशिया चैंपियनशिप में चयन

इंडिया कैंप के लिए चुनी गईं शालिनी, सब जूनियर एशिया कप की करेंगी तैयारी

शूटर वंशिका तिवारी का सीनियर वर्ल्ड कप में चयन

 

कोच की नजर में खास खिलाड़ी

अकादमी की मुख्य कोच वंदना उइके के अनुसार, नौशीन एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं और गोल करने में माहिर हैं। उन्होंने बताया कि नौशीन का चयन 2023 में टैलेंट सर्च के दौरान हुआ था। कम उम्र में ही उनके खेल में आत्मविश्वास और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता दिखी। वह डी के अंदर बेहतरीन पोजिशनिंग के साथ अटैक करती हैं। नौशीन ने जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 गोल किए और फाइनल में टॉप स्कोरर रहीं।

टूटी स्टिक से शुरू हुआ सफर

नौशीन के पिता एहफाज खान, जो दिनभर मेहनत कर परिवार चलाते हैं, बताते हैं कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह नई हॉकी स्टिक नहीं खरीद सके। उन्होंने एक टूटी हुई स्टिक को ठीक करवाकर नौशीन को खेलने के लिए दी। मैदान पर कोई उसे टी-शर्ट देता था, कोई जूते तो कोई खेल किट, इस तरह दूसरों की मदद से नौशीन ने अपना खेल जारी रखा।

समाज के तानों के बीच पिता का संघर्ष

नौशीन के पिता को समाज के ताने भी सुनने पड़े। लोग कहते थे कि “लड़की को नेकर में खेला रहे हो।” लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और विश्वास रखा कि एक दिन बेटी ही जवाब देगी। आज वही लोग नौशीन के साथ फोटो खिंचवाने पहुंच रहे हैं। नौशीन की बहन तवारिक नाज भी मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं और परिवार का नाम रोशन करने की राह पर हैं।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...