छाया: महाराष्ट्र लोकमंच
इंदौर। शहर की वरिष्ठ कथक नृत्य गुरु डॉ. विभा दाधीच को अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल द्वारा सर्वोच्च ‘संगीत महामहोपाध्याय’ की उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। मंडल द्वारा पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर के 150वें जयंती वर्ष में 151 संगीतज्ञों एवं गुरुओं को पुरस्कृत किया जा रहा है। इसमें 8 संगीत मनीषियों को ‘महामहोपाध्याय’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें शहर की डॉ. विभा का भी नाम शामिल किया गया है। ये पुरस्कार डॉ. विभा दाधीच को 19 अगस्त को मुंबई में दिया जाएगा। डॉ. विभा को इससे पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार एवं मध्यप्रदेश शिखर सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
संदर्भ स्रोत: पत्रिका



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *