रीना ने कनाडा में वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में जीता स्वर्ण

blog-img

रीना ने कनाडा में वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में जीता स्वर्ण

छाया: भास्कर 

भोपाल कनाडा के विन्निपेग शहर में 28 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स 2023 में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली और भोपाल में पुलिस विभाग में पदस्थ रीना गुर्जर ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया है। कराटे खिलाड़ी रीना ने कराटे स्पर्धा में फिलिपींस के अपने समकक्ष खिलाड़ी को 7-4 से हराकर स्वर्ण जीता वहीं कुमीते ईवेंट में एक सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया वे पहले भी पुलिस गेम्स में चार पदक प्राप्त कर चुकी हैं उन्होंने नेशनल स्तर पर भी कई पदक प्राप्त किए हैं।

बता दें कि इस खेल प्रतियोगिता में 85 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया रीना यातायात थाना में सीसीटीवी सर्विलांस सेंटर में पदस्थ हैं। इसके अलावा वे टीटी नगर स्टेडियम में भी अटैच हैं, जहां वह बच्चों को कराटे सिखाती भी हैं।

रीना ने बताया, 'चुनौतियां तो बहुत थीं, क्योंकि वहां 85 देशों के खिलाड़ी आए थे, दिमाग में बस यही था कि इंडिया के लिए खेल रहे हैं और बस अच्छा खेलना है।' रीना मध्य प्रदेश खेल युवा कल्याण विभाग की मार्शल आर्ट अकादमी में साल 2009 से 2012 तक बोर्डिंग प्लेयर रही हैं। साल 2012 के बाद से पुलिस विभाग में पदस्थ हैं।

संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर 

संपादन: मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।