मोहना कुमारी सिंह

blog-img

मोहना कुमारी सिंह

छाया : मोहना कुमारी सिंह के एफबी अकाउंट से

प्रतिभा- टेलीविजन, सिनेमा और रंगमंच

मोहना कुमारी सिंह का जन्म 18 जुलाई 1988 को रीवा में हुआ था। वे एक राज परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता पुष्पराज सिंह पूर्व रीवा रियासत के महाराज हैं। वे पहले कांग्रेस और फिर भारतीय जनता पार्टी से विधायक रह चुके हैं। श्रीमती रागिनी सिंह उनकी माँ और श्री दिव्यराज सिंह भाई हैं। दिव्यराज भी रीवा ज़िले के सिरमौर से भाजपा विधायक हैं। मोहना की पढ़ाई मुंबई के विला थेरेसा हाई स्कूल, फिर जयहिंद कॉलेज और सेंट ज़ेवियर कॉलेज से हुई।

बचपन से ही मोहना को नृत्य का शौक था उन्होंने बहुत कम उम्र में नृत्य का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। वे मुंबई की टेरेंस लेविस डांस अकादमी से प्रशिक्षित डांसर हैं और भरतनाट्यम, कत्थक,जैज़ जैसी अनेक नृत्य विधाओं में पारंगत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ज़ी टीवी चैनल के शो डांस इंडिया डांस के सीजन 3 (2011) से की थी। इस शो की वह चौथी रनर-अप रही थीं लेकिन टीवी की दुनिया में उन्हें इस शो से पहचान मिली। डांस इंडिया डांस शो पर उन्होंने बताया था कि उनकी दादी महारानी प्रवीण कुमारी, कच्छ की राजकुमारी थीं। उन्होंने ही उन्हें नृत्य कला सिखाई। किसी रियलिटी शो में भाग लेने वाली रीवा राजपरिवार की पहली लड़की रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडिशन दिया था।

मोहना के अभिनय की शुरुआत 2011 में दिल,दोस्ती और डांस धारावाहिक से हुई। हालांकि उन्होंने रेमो डिसूज़ा के ‘एनी बडी कैन डांस’ (एबीसीडी- 2013) में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसके बाद प्यार तूने क्या किया, ट्विस्ट वाला लव, गुमराह: एंड ऑफ़ इनोसेंस और सिलसिला प्यार काआदि में नज़र आईं। सन 2012-2015 के बीच वह टीवी शो झलक दिखला जा में कोरियोग्राफर भी रही। साल 2016 में उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति गोयनका का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया।

मोहना कुमारी सिंह का विवाह उत्तराखंड के मशहूर व्यवसायी और राजपरिवार के उत्तराधिकारी सुयश रावत से 14 अक्टूबर 2019 को हुआ। सुयश, जाने-माने राजनीतिज्ञ और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे हैं। मोहना अब देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। उनका एक पुत्र है । उन्होंने टीवी और फिल्मों को अलविदा कह दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वे सक्रिय रहती हैं। मोहना सिंह के नाम से उनका यूट्यूब चैनल है। 1990 के दशक की मशहूर फ़िल्म ‘बॉम्बे’ के गीत ‘कहना ही क्या’ पर किए गए उनके नृत्य को यूट्यूब पर 11 लाख से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

संदर्भ स्रोत :विभिन्न वेबसाइट्स से प्राप्त जानकारी के आधार पर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कबीर वाणी को जन-जन तक
ज़िन्दगीनामा

कबीर वाणी को जन-जन तक , पहुंचाना ही मिशन है अंजना का 

अंजना सक्सेना संगीत और कबीर वाणी के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने तथा नई पीढ़ी को संत कबीर के विचारों से जोड़ने का...

बिंदु जुनेजा : भाव, भक्ति और अभिव्यक्ति का अनूठा संगम
ज़िन्दगीनामा

बिंदु जुनेजा : भाव, भक्ति और अभिव्यक्ति का अनूठा संगम

बिंदु जुनेजा एक प्रमुख ओडिसी नर्तकी हैं जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य को भाव और भक्ति के माध्यम से नई ऊँचाइयाँ दी हैं

पल्लवी व्यास : जिन्हें जीवन के खालीपन
ज़िन्दगीनामा

पल्लवी व्यास : जिन्हें जीवन के खालीपन , से मिली पोषण क्रांति की प्रेरणा 

पल्लवी व्यास ने निजी संघर्षों को ताकत बनाकर मोरिंगा आधारित पोषण क्रांति की शुरुआत की। आज वे कुपोषण मुक्त भारत, ऑर्गेनिक...

“इसे ज़हर दे दो…” से 'देश की 100
ज़िन्दगीनामा

“इसे ज़हर दे दो…” से 'देश की 100 , प्रभावशाली महिलाओं' तक बबली गंभीर 

शारीरिक चुनौतियों और सामाजिक तानों को हराकर बबली गंभीर ने संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर तय किया और देश की 100 प्...

चित्तरूपा पालित : जन आंदोलन, संघर्ष और जेल यात्रा की दास्तान
ज़िन्दगीनामा

चित्तरूपा पालित : जन आंदोलन, संघर्ष और जेल यात्रा की दास्तान

चित्तरूपा पालित ने नर्मदा घाटी से लेकर महेश्वर, इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध आंदोलनों तक उन्होंने जल, जंगल, जमीन और आद...

इंदिरा आयंगर : जिन्होंने सेवा को बना लिया जीवन का लक्ष्य
ज़िन्दगीनामा

इंदिरा आयंगर : जिन्होंने सेवा को बना लिया जीवन का लक्ष्य

इंदिरा आयंगर की प्रेरक कहानी जिन्होंने भोपाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीवन समर्पित किया