राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता: भोपाल की

blog-img

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता: भोपाल की
मूक बधिर कनिष्का ने जीता सिल्वर

छाया : ईटीवी9

बैतूल में चल रही राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भोपाल की मूक बधिर कनिष्का शर्मा ने रजत पदक  हासिल किया है बोलने और सुनने की क्षमता न रखने वाली कनिष्का की नजर अब इस प्रतियोगिता में सोने के पदक पर है।कनिष्का भले ही जन्मजात दिव्यांग (मूक बधिर) है लेकिन उसने अपनी लगन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से ताइक्वांडो में जहां पूर्व नेशनल चैम्पियनशिप में सिल्वर प्राप्त किया वहीं बैतूल में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में उसका लक्ष्य न सिर्फ गोल्ड मेडल जीतने का है बल्कि डेफ ओलंपिक खेलने का सपना भी वह देख रही है।

इशारों में सीखा ताइक्वांडो

इस राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कनिष्का की उम्र 15 साल है और वह 17 वर्ष आयु वर्ग में वजन के अनुसार खेल रही है। कनिष्का न बोल सकती है और ना ही सुन सकती है। उसने इशारों-इशारों में समझकर ताइक्वांडो सीखा है। दिव्यांगता होने के बावजूद कनिष्का ने अच्छे-अच्छे खिलाडिय़ों को पटकनी दी है। 2023 में बैंगलुरु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसने सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा राज्य स्तर पर कई पुरस्कार भी जीत चुकी है। वर्तमान में कनिष्का मध्यप्रदेश की स्पोर्ट एकेडमी में है और वह वर्ल्डताइक्वांडो और डेफ ओलंपिक की तैयारी कर रही है।

पेशे से फोटोग्राफर भोपाल के कपिल शर्मा और प्रियंका शर्मा को जन्म से ढाई से तीन साल बाद पता चला कि उनकी बेटी कनिष्का ना बोल सकती है और ना ही सुन सकती है तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई और बेटी को लेकर परेशान रहने लगे। उसके इलाज के लिए उन्होंने देश के कई विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाया पर दिव्यांगता 91 प्रतिशत होने के कारण सबने असमर्थता जता दी। इसके बाद उन्होंने बेटी को स्कूल में दाखिला दिलाया। लेकिन सामान्य बच्चों के साथ वो ठीक ढंग से पढ़ नहीं पा रही थी तो उसे आशा निकेतन स्कूल जो कि विशेष डेफ बच्चों के लिए है वहां पर दाखिला कराया।

कनिष्का के कोच दीपक सिंह बताते हैं कि बच्ची को शुरूवात में ताइक्वांडो सिखाने में जरूर दिक्कत आती थी लेकिन अब वह सामान्य बच्चों की तरह ही व्यवहार करती है। उन्होंने बताया कि कनिष्का काफी मेहनती है और उसका प्रदर्शन भी अन्य बच्चों से अलग होता है।

सन्दर्भ स्रोत : खबरवाणी

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व