80 देशों की मॉडल्स के बीच  मिस वर्ल्ड

blog-img

80 देशों की मॉडल्स के बीच  मिस वर्ल्ड
ग्लोबल ​​​​​​​की रेस में सिरोंज की मानसी

छाया : दैनिक भास्कर

• 2022 में जीता था मिस इंडिया ग्लोबल का खिताब

सिरोंज की मानसी चौरसिया कंबोडिया, वियतनाम में आयोजित मिस वर्ल्ड ग्लोबल के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम विभिन्न राउंड पूरा होने के बाद 18 जनवरी को आएगा। अगर मानसी जीत जाती है, तो ऐश्वर्या राय, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता की कड़ी में वे अगला नाम होंगी।

उल्लेखनीय है कि मानसी ने 2022 में मिस इंडिया ग्लोबल खिताब जीता था। इससे पहले वे मिस मप्र 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं। विश्व में दो सौंदर्य प्रतियोगिताएं होती है, एक फेमिना ग्रुप की मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स। दूसरी डिवाइन ग्रुप की मिस ग्लोबल व मिस अर्थ। छोटे से कस्बे सिरोंज की लड़की ने मिस इंडिया ग्लोबल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था।

80 देशों की मॉडल्स के बीच खिताबी जंग

2 जनवरी को इंट्रोडक्शन राउंड के साथ प्रतियोगिता के पहले चरण में मानसी ने टॉप 10 में जगह बनाकर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा दी है। अब प्रतियोगिता में कई चरण पूरा होने के बाद इनमें से 10 मॉडल का चयन किया जाएगा इनमें से ही विनर ओर रनर चुनी जाएंगी।

मां का सहयोग करते-करते बन गई मॉडल

मानसी की मां ज्योति ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। जब वे इंदौर, भोपाल दुल्हन मेकअप जैसी किसी प्रतियोगिता में जाती, तो मानसी को ही अपना मॉडल बनाकर ले जाती। मानसी की लंबी छरहरी काया, सुंदर नयन नक्स ने सबको प्रभावित किया ओर वे मॉडलिंग की दुनिया मे उतर गईं। फार्मेसी की छात्रा मानसी ने फिर पीछे नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ती चली गईं। आज वे अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान