उज्जैन की बेटी प्रियांशी ने जॉर्डन में जीता ब्रॉन्ज

blog-img

उज्जैन की बेटी प्रियांशी ने जॉर्डन में जीता ब्रॉन्ज

छाया: चेतना न्यूज़ 

 

• वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए चुनी जाने वाली मप्र की एकमात्र पहलवान

•  अब अगले महीने वर्ल्ड यूथ कुश्ती में दिखाएंगी दम

भोपाल। मप्र रेसलिंग अकादमी भोपाल की युवा पहलवान प्रियांशी प्रजापत ने यूथ एशिया रेसलिंग चैम्पियनशिप जॉर्डन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका यह पहला पदक है। उन्होंने यह पदक 12-20 जुलाई के बीच ओमान के जार्डन में जीता है। प्रियांशी अब अगले महीने वर्ल्ड यूथ रेसलिंग चैम्पियनशिप में दम दिखाएंगी। उनका चयन भारतीय दल में हुआ है, जहां वह मप्र की इकलौती खिलाड़ी होंगी। वर्ल्ड यूथ रेसलिंग चैम्पियनशिप पोलैंड के वारसा में 14-20 अगस्त के बीच होना है।

उल्लेखनीय है कि इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में कुल दस खिलाड़ी होंगी, जिनमें से 9 हरियाणा की हैं और एकमात्र खिलाड़ी मप्र की है प्रियांशी प्रजापत। प्रियांशी उज्जैन की रहने वाली हैं और उनके पिता व बड़ी बहन भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे हैं, इसलिए उन्हें कुश्ती के शुरुआती दांव-पेच घर में ही सीखने को मिल गए थे। प्रियांशी इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर 13 पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने पिछले खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीता था। प्रियांशी जीत के बाद काफी खुश हैं। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक हासिल करने का है। अभी वह उज्जैन में हैं, वहां से  लौटने के बाद अगले माह होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप की तैयारी में जुटेंगी। उनके कोच महासिंह कहते हैं कि प्रियांशी प्रजापत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता है और सीखने की ललक भी, इसलिए भारतीय दल में वह मप्र की ओर से इकलौती खिलाड़ी हैं।

संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।