अभिनय के लिए गोल्ड मेडल

blog-img

अभिनय के लिए गोल्ड मेडल
से नवाज़ी गईं भोपाल की प्रशस्ति

छाया : डॉ. सोनिया नाग

सायाजी राव यूनिवर्सिटी बड़ोदरा  के 72वें  दीक्षान्त समारोह में भोपाल की प्रशस्ति को अभिनय में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। उन्हें यह सम्मान बड़ोदरा की राजमाता शिवांगिनी राजे गायकवाड द्वारा प्रदान किया गया।  

बता दें कि प्रशस्ति एक कुशल थियेटर आर्टिस्ट होने के अलावा सफल नृत्यांगना (कथक)  भी हैं।  मात्र तीन वर्ष की उम्र से ही प्रशस्ति कथक की मंचीय प्रस्तुतियां करती आ रही हैं। श्री पंचम लाल मानेश्वर और डॉ. सोनिया नाग की पुत्री प्रशस्ति बेहद कम उम्र में ही अभिनय और नृत्य सीख रही हैं। नृत्य की बारीकियां उन्होंने अपनी माँ सोनिया नाग से सीखी। सोनिया जी स्वयं प्रख्यात कथक और ओडिसी नृत्यांगना हैं। उसके बाद गुरु शिष्य परम्परा के तहत डॉ. विजया शर्मा से विधिवत शिक्षा प्राप्त की। अभिनय के शौक के चलते त्रिकर्षि संस्था से जुड़ गईं जहाँ रंगमंच की बारीकियां के जी त्रिवेदी (चच्चा) से सीखी। उन्होंने स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय-3 भोपाल से ग्रहण की। विद्यालय में सावित्री बाई फुले नाटक के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाली प्रशस्ति राष्ट्रीय स्तर तक अनेक नाटकों और कथक की प्रस्तुतियां दे चुकीं हैं।  

सन्दर्भ स्रोत : डॉ. सोनिया नाग

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व