इंदौर की पायल ने बनाया ग़दर-2 के गाने का रीमेक वर्जन

blog-img

इंदौर की पायल ने बनाया ग़दर-2 के गाने का रीमेक वर्जन

छाया: सिने बस्टर

 

इंदौर। 11 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली गदर-2 फिल्म के गाने 'उड़ जा काले कांवा' का रीमेक वर्जन इंदौर की यूट्यूब और सोशल मीडिया स्टार पायल पांचाल ने बनाया है। इस म्यूजिक वीडियो को यू-ट्यूब पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सात दिन पहले अपलोड इस वीडियो को अब तक 95 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 11 हजार से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं। गाने को इंदौर की ही टीम ने इंदौर के साथ आसपास के गांवों की अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया है।

बता दें कि पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इससे पहले भी वीडियो एलबम में काम कर चुकी हैं। इंदौर के साथ ही इस गाने को टीम ने सीहोर, तिल्लौर, दतोदा जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है। तीन मिनट से ज्यादा के इस गीत में पायल ने खुद आवाज दी है और साथ दिया है प्रिंस सेवियर ने। पायल के साथ अवि पांचाल और गौतम चौहान इस गीत में अभिनय करते नजर आ रहे हैं। पायल के कुछ वीडियो पर 10 लाख तक व्यू आ चुके हैं और उन्हें यू-ट्यूब चैनल पर 76 लाख और इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। पायल ने बताया कि वे इससे पूर्व भी कई वीडियो एलबम बना चुकी हैं और सोशल मीडिया के लिए कई तरह के वीडियो बनाती हैं, जिसमें जागरुकता वाले कंटेंट भी शामिल हैं।

संदर्भ स्रोत: पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।