मासिक धर्म-गर्भधारण जैसे मुद्दों पर सरकारी

blog-img

मासिक धर्म-गर्भधारण जैसे मुद्दों पर सरकारी
अस्पताल आने वाली बेटियों की काउंसलिंग

छाया: दैनिक भास्कर

• भविष्य में आने वाले खतरे से बचाना है मकसद

• पद्मश्री सम्मानित डॉ. लीला जोशी की पहल

रतलाम। मालवा की मदर टेरेसा कहलाने वाली पद्मश्री सम्मानित डॉ. लीला जोशी की पहल पर सरकारी अस्पताल में आने वाली बेटियों से मासिक धर्म से लेकर गर्भधारण जैसे  मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जा रही है। मकसद इन बेटियों का आने वाला जीवन किसी भी तरह के खतरे से बचाना है।मध्य प्रदेश में पहली बार रतलाम के मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई (एमसीएच) में शुरू हुए काउंसलिंग सेंटर अस्पताल आने वाली बेटियों, नवविवाहिता के सवालों के जवाब दे रहा है। अब यह प्रोजेक्ट एक और कदम आगे बढ़ रहा है, जिसमें स्कूलों और कॉलेज तक युवतियों से चर्चा की जा सके।

बता दें कि डॉ. जोशी रतलाम जिले की जनजाति तथा ग्रामीण एवं शहरी मलिन बस्तियों में एनीमिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम करने में दो दशकों से भी अधिक समय से काम कर रही हैं। 

उल्लेखनीय है कि रतलाम के एमसीएच में दो महीने पहले विवाह पूर्व एवं गर्भधारण पूर्व परामर्श केंद्र शुरू किया गया। दो महीने में यहां 100 से ज्यादा महिलाओं और युवतियों की काउंसलिंग की गई है। काउंसलिंग में मुख्य तौर पर ऐसे सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं, जो कि किसी से खुलकर नहीं पूछे जाते। इस काम में  चुनौतियां भी हैं क्योंकि एमसीएच में ज्यादातर गर्भवती महिलाएं ही पहुंच रही हैं, युवतियों तक पहुंच बनाने के लिए अब यह प्रोजेक्ट एक कदम आगे बढ़ाने की तैयारी है। इसमें स्कूल कॉलेजों की युवतियों को जोड़ा जाएगा ताकि उनके सवाल मन में न रह सकें ।

अभी चुनौतियां भी कम नहीं

• गर्भवतियों तक पहुंच हो रही, पर शादी योग्य युवतियां पहुंच से दूर

• काउंसलिंग के लिए आने में भी झिझक रहीं युवतियां

• इस विषय पर जागरूकता और शिक्षा ज्यादा जरूरत है। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों को तक पहुँच बनानी होगी

• समस्याओं को दूर करने के लिए समिति बनी, जिसमें प्रतिष्ठित डॉक्टर शामिल

• पीपीटी और बुकलेट भी तैयार

• अब ब्लॉक स्तर पर भी सेंटर खोलने की तैयारी

डॉ.लीला जोशी के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें  

https://swayamsiddhaa.com/post/डॉ-लीला-जोशी-mother-teresa-of-mp-dr-leela-joshi-gets-padma-shri-free-treatment-for-tribal-women

संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।