ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी

blog-img

ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी
कोजिअस्को पर पहुँची भोपाल की ज्योति

छाया : दैनिक भास्कर 

मात्र 2 घंटे में पूरी की 2228 मीटर की चढ़ाई

भोपाल की ज्योति रात्रे ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को को फतह कर लिया है। ज्योति ने यह चढ़ाई 19 अक्टूबर को महज 2 घंटे बाद 2,228 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। वे अब तक 4 महाद्वीपों यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त कर चुकी हैं। 48 वर्ष की आयु में पर्वतारोहण की शुरुआत करने वाली इस पर्वतारोही ने बिना किसी प्रशिक्षण के स्वयं के प्रयासों से यह सफलता प्राप्त की है।

बता दें कि ज्योति इस अभियान के लिए 14 अक्टूबर को पुणे के पर्वतारोही आनंद बांसोडे के साथ निकली थीं। दोनों ही पर्वता रोहियों ने यह सफलता हासिल की। गौरतलब है की इस वर्ष अप्रैल-मई 2023 के सीजन में ज्योति ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर, माउंट एवरेस्ट की ओर भी साहसी कदम बढ़ाया था, जब उन्होंने 8200 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर का अवलोकन किया था। बदकिस्मती से, खराब मौसम के कारण, उन्हें अपने अभियान को बीच में ही छोड़ना पड़ा।

ज्योति माउंट कोजिअस्को के पास मौजूद दस पर्वतों पर जाना चाहती थीं, लेकिन नेशनल पार्क बंद होने के चलते वह सिर्फ दो अन्य पर्वतों पर ही चढ़ाई कर सकीं। ज्योति अब दुनिया की सबसे खतरनाक मानी जाने वाली जगह अंटार्कटिका जाना चाहती हैं।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका  

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान