ज्योति ने इंडिया बुक में करवाया नाम दर्ज़

blog-img

ज्योति ने इंडिया बुक में करवाया नाम दर्ज़

ग्वालियर, देशबन्धु। ग्वालियर की बेटी ज्योति भदौरिया ने  सत्रह सेकंड में पचास भाषाओं में सबसे तेज हैलो बोलकर इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड बना कर अपना नाम दर्ज करवाया है और ग्वालियर का नाम रोशन किया है। ज्योति भदौरिया को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स की ओर से ‘फास्टेस्ट टू से हेलो’ के टाइटल से नवाजा गया। इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड से संबद्ध है। ज्योति ने कहा कि इंडिया बुक ऑफ  के बाद उनका अगला लक्ष्य एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाना है। ज्योति कमलाराजा महाविद्यालय की एम.ए. प्रथम वर्ष की  छात्रा है। उन्होंने सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में कई पुरस्कार विद्यालय, महाविद्यालय और राज्य स्तर पर जीते हैं। ज्योति कविताएं लिखने में भी रुचि रखती हैं और ओपन माइक की प्रतियोगिता में निर्णायक भी रह चुकी है। अलग-अलग भाषाओं को सीखने का शौक रखने वाली ज्योति हिंदी, इंग्लिश, उर्दू और पंजाबी भाषाए बखूबी बोल लेती हैं। इंडिया बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए उन्होंने अलग-अलग  भाषाओं को यू-ट्यूब से सीखा और इंडिया बुक में नाम दर्ज करने में सफलता हासिल की। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड कि बोर्ड टीम के द्वारा उनके दिखाए गए प्रयास की सराहना की गई साथ ही उनके कौशल को स्वीकार किया गया और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के संपादकीय बोर्ड द्वारा किए गए सत्यापन के अनुसार, केवल सर्वश्रेष्ठ को चुना गया और अनुमोदित किया गया। ज्योति ने डेनिश, अर्मेनियाई, बंगाली, फिनिश, हिब्रू, क्रोएशियाई, सर्बियाई, हिंदी, अरबी और फ्रेंच सहित 17 सेकंड में 50 अलग-अलग भाषाओं में ‘हेलो’ शब्द का पाठ किया।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।