जिस आवास के लिए जोधइया बाई ने पीएम तक लगाई गुहार, उसे ही कब्जाना चाहते हैं दबंग

blog-img

जिस आवास के लिए जोधइया बाई ने पीएम तक लगाई गुहार, उसे ही कब्जाना चाहते हैं दबंग

• मोदी से गुहार के बाद मंजूर हुआ था आवास

दबंगों ने अम्मा के घर पहुंचकर गालियां दीं

उनके बेटों से मारपीट कर मकान का काम रुकवाया

उमरिया जिले के लोढ़ा में रहने वाली पद्मश्री सम्मानित चित्रकार जोधइया बाई बैगा के निर्माणाधीन मकान को इलाके के दबंग कब्जा कर हड़पना चाहते हैं। कब्जे की बात पर उनके परिवार के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आवास की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक से गुहार लगा चुकीं पद्मश्री सम्मानित जोधइया बाई अम्मा का मकान बनने लगा है, पर अब दबंगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि दबंग उनका घर बनने नहीं दे रहे हैं।

२.	उमरिया कोतवाली थाना के लोढ़ा में जोधइया अम्मा का निर्माणाधीन मकान जिसे  कब्जाना चाहते हैं दबंग
उमरिया कोतवाली थाना के लोढ़ा में जोधइया अम्मा का निर्माणाधीन मकान जिसे  कब्जाना चाहते हैं दबंग

 

प्रधानमंत्री मोदी से मांगा था आवास

उल्लेखनीय है कि जोधइया बैगा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने मकान की समस्या बताते हुए प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने को लेकर उनसे से चर्चा की थी‌। इसके बाद लगातार राज्य सरकार को पत्राचार किया और राजभवन से मकान निर्माण के लिए राशि प्राप्त हुई।

३.	जोधइया अम्मा का पुराना जर्जर आवास
जोधइया अम्मा का पुराना जर्जर आवास

 

आरोपी रात में आकर गाली-गलौज करते हैं

जब मकान का काम शुरू हुआ तो दबंग उनको परेशान करने लगे। जिस जमीन पर जोधइया बैगा का आवास बन रहा है, दबंग उसे अपनी बता रहे हैं। जोधइया अम्मा ने बताया कि आरोपी रात में आकर गाली-गलौज करते हैं। धमकी देते हैं कि हमने कलेक्टर और एसपी के यहां शिकायत की तो ठीक नहीं होगा।

जोधइया अम्मा के साथ रहता है नाती

जोधइया अम्मा के दो बेटे हैं। सुरेश बैगा और पिंजू बैगा। दोनों बेटों के आवास बन चुके हैं। अम्मा के साथ सुरेश बैगा का बड़ा बेटा अमर बैगा रहता है। अम्मा के नाती ने अम्मा के साथ कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस जाकर शिकायत की थी।

अनुविभागीय अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि जीतेंद्र सिंह सोलंकी और अन्य लोग जोधइया बाई की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इनके परिवार के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। चारों को जमानत पर रिहा किया गया है।

संदर्भ स्रोत : अमर उजाला/फर्स्टअपडेट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।