ब्लाइंड महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप: कंचन की गोलकीपिंग

blog-img

ब्लाइंड महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप: कंचन की गोलकीपिंग
से इंडिया टीम सेमीफाइनल में

छाया: दैनिक भास्कर

 

भोपाल। शहर की प्रतिभावान फुटबॉलर कंचन पटेल के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम वर्ल्ड ब्लाइंड महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बर्मिंघम में खेली जा रही इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया। जबकि अर्जेंटीना से उसे 0-4 से पराजय झेलना पड़ी है और जर्मनी से 0-0 से ड्रा  खेला।

बता दें कि ब्लाइंड फुटबॉल में 20 गुना 40 मीटर के ग्राउंड पर खेली जाती है। एक टीम से 6-6 खिलाड़ी मैदान में होती हैं। इनमें चार खिलाड़ी पूरी तरह से ब्लाइंड जबकि गोल कीपर और गोल गाइड सामान्य दृष्टि वाली खिलाड़ी होती हैं। गोलकीपर गोल पोस्ट के आगे तो गोल गाइड गोलपोस्ट के पीछे खड़े होकर मैदान के अंदर चारों ब्लाइंड खिलाड़ियों को दिशा-निर्देशित करता है।

एसओएस बालग्राम भोपाल की कंचन पटेल सामान्य दृष्टि वाली खिलाड़ी हैं। पिछले दिनों कोच्चि में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, इस आधार पर  उनका चयन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए भारतीय दल में हुआ है। वे मूलतः मंडीदीप की रहने वाली हैं और भोपाल में पूरे समय प्रैक्टिस करती हैं। एसओएस बालग्राम में सात-आठ खिलाड़ी हैं। मध्य प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के अंतर्गत एसओएस में चल रही अकादमी में मोहम्मद शहीद से सभी खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। मोहम्मद शहीद बताते हैं मप्र में कुल 46 खिलाड़ी रजिस्टर्ड हैं जो बारी-बारी से भोपाल में ट्रेनिंग के लिए चयनित होती हैं।

संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।