चीन से कांस्य पदक जीतने के बाद अब

blog-img

चीन से कांस्य पदक जीतने के बाद अब
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में धमाल मचाएगी इशिका

छाया : स्वदेश 

बेहद प्रतिभाशाली ग्वालियर की हॉकी खिलाड़ी इशिका चौधरी अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपने शानदार खेल कौशल की बदौलत भारतीय टीम का नियमित सदस्य बन चुकी हैं। हाल ही में चीन में सम्पन्न हुए 19वें एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली इशिका अब 27 अक्टूबर से पांच नवम्बर तक रांची में होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने शानदार खेल का आगाज करेगी। 

बता दें कि इशिका ने हॉकी का ककहरा ग्वालियर के दर्पण मिनी स्टेडियम पर कोच अविनाश भटनागर से सीखा है। अपने कोच से हॉकी की बारीकियां सीखने के बाद कड़ी मेहनत और लगन के चलते 2012 में इशिका का चयन मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी में हो गया। यहाँ सही प्रशिक्षण की बदौलत इशिका का चयन जूनियर भारतीय हॉकी टीम में हुआ और टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इशिका ने रूस, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, अर्जेंटीना, बेल्जियम आदि देशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इशिका मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 

सन्दर्भ स्रोत : स्वदेश 

संपादन: मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान