पत्नी ने नहीं मांगी एलिमनी, सास के कंगन तक

blog-img

पत्नी ने नहीं मांगी एलिमनी, सास के कंगन तक
लौटाए... सुप्रीम कोर्ट बोला- यह तलाक का दुर्लभ मामला

  नई दिल्ली। पति और पत्नी के बीच तनावपूर्ण विवाह को समाप्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने महिला की इस बात को लेकर सराहना की कि उसने विवाह के समय पति की मां द्वारा दिए गए सोने के कंगन वापस कर दिए। अदालत ने कहा कि यह एक दुर्लभ समझौता है जिसमें पत्नी द्वारा पैसे का दावा नहीं किया गया। अदालत ने कहा कि हम इसकी सराहना करते हैं और महिला से कहा कि आप बीती बातें भूलकर खुशहाल जीवन बिताएं। सुनवाई की शुरुआत में महिला के वकील ने बताया कि उन्होंने न तो कोई भरण-पोषण मांगा है और न ही कोई अन्य आर्थिक मुआवजा।

जब अदालत को बताया गया कि केवल कंगन वापस करने का मुद्दा ही बाकी है, तो पीठ ने पहले यह समझा कि पत्नी ने अपना स्त्रीधन लौटाने की मांग की है। लेकिन तुरंत ही महिला के वकील ने मामले को पूरी तरह स्पष्ट किया कि वास्तव में महिला स्वयं वे गहने लौटा रही है, जो उसे विवाह के समय पति की मां की ओर से मिले थे।

कोर्ट ने इसे बताया तलाक का दुर्लभ समझौता

जस्टिस पारदीवाला ने टिप्पणी की कि यह बहुत दुर्लभ समझौता है, जो अदालत ने देखा है, और उन्होंने विवाह विच्छेद का आदेश पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। कोर्ट ने कहा कि यह उन दुर्लभ समझौतों में से एक है, जहां किसी भी प्रकार की मांग नहीं की गई है। इसके विपरीत, पत्नी ने वे सोने के कंगन लौटा दिए हैं, जो उन्हें विवाह के समय मिले थे। कोर्ट ने कहा, हमें बताया गया है कि ये कंगन पति की मां के थे। हम इस उदार कदम की सराहना करते हैं, जो आजकल बहुत कम देखने को मिलता है। 

कोर्ट ने स्पेशल पावर का इस्तेमाल कर भंग की शादी

जस्टिस पारदीवाला ने महिला से कहा कि यह उन विरले मामलों में से एक है, जहां किसी चीज का लेन-देन नहीं हुआ। बीती बातें भूलकर खुशहाल जीवन बिताएं। इसके बाद अदालत ने अंतिम आदेश पारित किया, हम संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए दोनों पक्षों के बीच विवाह को भंग करते हैं। पक्षकारों के बीच किसी भी अन्य लंबित कार्यवाही, यदि कोई हो, उसे भी समाप्त किया जाता है।  

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...