कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की नौकरी खतरे में डालना भी क्रूरता

blog-img

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की नौकरी खतरे में डालना भी क्रूरता

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि पत्नी की ओर से पति और उसके परिवार पर लगाए गए निराधार और गंभीर आरोप मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आते हैं। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोपों से न केवल सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती है बल्कि अनुशासित बल (जैसे सीआईएसएफ) में कार्यरत व्यक्ति के करियर पर भी संकट आ सकता है। न्यायमूर्ति सब्यसाची भट्टाचार्य और न्यायमूर्ति सुप्रतिम भट्टाचार्य की पीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला सीआईएसएफ के एक जवान का है जिसकी पत्नी ने उस पर अवैध संबंध रखने और परिवार पर उनकी दूसरी बेटी को जान से मारने की कोशिश करने जैसे संगीन आरोप लगाए थे। हाई कोर्ट ने पाया कि पत्नी के ये दावे विरोधाभासों से भरे थे। उदाहरण के तौर पर पत्नी ने आरोप लगाया कि 15 फरवरी 2019 को उसे ससुराल में प्रताडि़त किया गया जबकि जिरह के दौरान उसने खुद स्वीकार किया कि वह दिसंबर 2018 के बाद से अपने ससुराल गई ही नहीं थी।

अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “CISF एक अनुशासित बल है जहां ऐसे गंभीर आरोप करियर के लिए घातक साबित हो सकते हैं। पत्नी द्वारा पति और उसके परिवार को सामाजिक कलंक और मानसिक पीड़ा पहुंचाना क्रूरता है.” कोर्ट ने यह भी नोट किया कि दोनों पक्ष पिछले 8 सालों से अलग रह रहे हैं और कोई भी साथ नहीं रहना चाहता जिससे स्पष्ट है कि विवाह पूरी तरह टूट चुका है

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया