केले के रेशों से बुरहानपुर की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

blog-img

केले के रेशों से बुरहानपुर की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

बुरहानपुर में स्व-सहायता समूह की 10 महिलाएं फिलहाल सेनेटरी पैड के निर्माण और मार्केटिंग से जुड़ी हैं। इसके अलावा 25 महिलाओं को केरल में विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जहां उन्होंने केले के रेशों से पैड बनाना और उन्हें बाजार में बेचना सीखा। बाद में केरल से प्रशिक्षित टीम बुरहानपुर आई और यहां की महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया।

जिले में केले की बड़े पैमाने पर खेती होती है। लगभग 23 हजार हेक्टेयर में केले की पैदावार होती है, जिससे काफी मात्रा में फाइबर उपलब्ध हो जाता है। पहले यह फाइबर बेकार चला जाता था, लेकिन अब इसी से महिलाएं उपयोगी उत्पाद बना रही हैं।

ये भी पढ़िए ...

फूलो की खेती से लाखो की कमाई कर रही लक्ष्मीबाई

फिलहाल महिलाएं केरल से आधे तैयार पैड मंगवाकर उन्हें स्थानीय स्तर पर पूरा करती हैं। इसके बाद वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को ईको-फ्रेंडली सेनेटरी पैड के फायदे बताती हैं। अब तक करीब 2 हजार पैड की बिक्री हो चुकी है।

इन पैड्स की खास बात यह है कि ये रीयूजेबल (दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले) हैं और करीब 3 साल तक चल सकते हैं। इनमें किसी तरह का प्लास्टिक या हानिकारक केमिकल नहीं होता, जिससे संक्रमण का खतरा भी कम रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, केले के रेशों में सोखने की क्षमता अधिक होती है। वहीं सामान्य सेनेटरी पैड्स में प्लास्टिक और केमिकल का इस्तेमाल होता है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। इसके विपरीत, केले के फाइबर से बने पैड पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल हैं। 

सन्दर्भ स्रोत/छाया : ईटीवी

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क  

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...