सुप्रीम कोर्ट : वैवाहिक मामलों में मध्यस्थता के बारे में

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : वैवाहिक मामलों में मध्यस्थता के बारे में
गलतफहमी, इसका मतलब समाधान निकालना

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को वैवाहिक मामलों में मध्यस्थता को लेकर एक अहम टिप्पणी की। न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि "मध्यस्थता" का मतलब दोनों पति-पत्नी को साथ रहने के लिए मजबूर करना है, जबकि असल में ऐसा नहीं है।

न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने साफ तौर पर कहा, “हमने देखा है कि वैवाहिक मामलों में मध्यस्थता की अवधारणा को लेकर बहुत गलतफहमियां हैं। जैसे ही हम मध्यस्थता की बात करते हैं, पक्षकार यह मान लेते हैं कि हम उन्हें फिर से एक साथ रहने के लिए कह रहे हैं। जबकि हमारा उद्देश्य सिर्फ समाधान निकालना होता है, चाहे वे साथ रहें या नहीं।”

उद्देश्य है आपसी समाधान, साथ रहने पर ज़ोर नहीं 

सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी एक स्थानांतरण याचिका पर सुनवाई करते हुए की। पीठ ने यह स्पष्ट किया कि अदालत की मंशा सिर्फ यह होती है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से किसी हल पर पहुंचे, जिससे लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचा जा सके। न्यायालय ने कहा कि मध्यस्थता सिर्फ एक विकल्प है जिससे दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद हो सके और कोई समाधान निकाला जा सके। यह ज़रूरी नहीं है कि उसका परिणाम पति-पत्नी के दोबारा साथ रहने के रूप में ही हो। 

सुप्रीम कोर्ट ने वाणिज्यिक अदालतें अधिनियम, 2015 का भी ज़िक्र किया, जिसमें मुकदमा दर्ज करने से पहले मध्यस्थता और समाधान की प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य है। पीठ ने कहा कि इसी तरह की सोच पारिवारिक मामलों में भी अपनाई जानी चाहिए, जिससे अदालतों पर बोझ कम हो और लोगों को जल्दी राहत मिल सके। न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने कहा, “हम सिर्फ यह चाहते हैं कि मामले का शांतिपूर्ण समाधान हो। अगर आपस में बात करके कोई रास्ता निकल सकता है, तो अदालत को भी फैसला सुनाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।”

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...