मुबारत पद्धति से लिया तलाक नामंजूर

blog-img

मुबारत पद्धति से लिया तलाक नामंजूर
मप्र हाईकोर्ट ने दोबारा सुनवाई के दिए निर्देश

इंदौर। मुस्लिम दंपती द्वारा शरीयत कानून के अनुसार मुबारत पद्धति (आपसी सहमति) से लिए गए तलाक को कुटुंब न्यायालय ने नामंजूर कर दिया। मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो युगलपीठ ने इसे दोबारा कुटुंब न्यायालय भेज दिया और इस पर दोबारा निर्णय लेने को कहा है। खजराना क्षेत्र निवासी मुस्लिम दंपती की ओर से दायर आवेदन को कुटुंब न्यायालय ने यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि वे यह सिद्ध नहीं कर पाए कि उन्होंने मुस्लिम कानून के तहत मान्यता प्राप्त तलाक-ए-एहसान और तलाक-ए-हसन से तलाक लिया है। 

पत्नी ने कुटुंब न्यायालय के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की। तर्क दिया गया कि जिस पद्धति से तलाक लिया है, वह शरीयत के अनुसार है और सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट इस पद्धति से लिए गए तलाक को मान्यता दे चुके हैं। हाई कोर्ट ने मामले को दोबारा कुटुंब न्यायालय भेजते हुए कहा कि वह शरीयत कानून के दोनों पद्धति से तलाक के दस्तावेजों पर विचार कर नए सिरे से फैसला ले। याचिकाकर्ता को चूंकि पढ़ाई के लिए विदेश जाना है, इसलिए 15 दिन में सुनवाई पूरी कर आदेश पारित करें। 

शीघ्रता से सुनवाई के लिए कहा

हाईकोर्ट ने कुटुंब न्यायालय से कहा है कि वह शरीयत कानून के मुताबिक दोनों के तलाक और मुबारत पद्धति से तलाक के दस्तावेजों पर विचार करने के बाद नए सिरे से मामले में फैसला ले। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि पत्नी को पढ़ाई के लिए विदेश जाना है। इसलिए कुटुंब न्यायालय को शीघ्रता से सुनवाई के लिए कहा जाए।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...