राजस्थान हाईकोर्ट : शादी की पवित्रता नष्ट नहीं हो, इसलिए रद्द की

blog-img

राजस्थान हाईकोर्ट : शादी की पवित्रता नष्ट नहीं हो, इसलिए रद्द की

राजस्थान हाईकोर्ट ने रेप पीड़िता से शादी करने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म की एफआईआर को रद्द कर दिया है। जस्टिस अनूप ढंढ की अदालत ने आरोपी युवक की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। 

आदेश में कोर्ट ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद युवक-युवती ने आपसी रजामंदी से शादी कर ली है। ऐसे में अदालत युवक के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई को जारी रखकर इनके सुखी वैवाहिक जीवन में खलल नहीं डाल सकती है।

अगर आपराधिक कार्रवाई जारी रहती है तो महिला के वैवाहिक जीवन में बाधा उत्पन्न होगी। संवैधानिक न्यायालय होने के नाते इस कोर्ट को प्रतिवादी महिला की भावनाओं और उसके वैवाहिक जीवन की रक्षा करनी होगी।

विवाह की पवित्रता नष्ट नहीं होनी चाहिए

कोर्ट ने आदेश में कहा कि शादी एक पवित्र बंधन है, जिसमें दो लोग बंधे होते हैं। शादी से उनका रिश्ता सार्वजनिक, आधिकारिक और स्थायी होता है। यह एक ऐसा बंधन है, जो कथित तौर पर मृत्यु तक बना रहता है। पौराणिक कथाओं में भी यह माना गया है कि जोड़ियां स्वर्ग में तय होती हैं, अर्थात शादी ईश्वर की ओर से तय की जाती है। ऐसे में शादी की पवित्रता किसी भी रस्म से अधिक मानी गई है। इसलिए युवक के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई को जारी रखकर इसे नष्ट नहीं किया जा सकता है।

सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से मिले

आदेश में कहा- युवक-युवती एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर मिले थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई। युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया। इसके आधार पर दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनके बीच शारीरिक सम्बन्ध बन गए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। इस पर युवक ने युवती को दवाइयां देकर गर्भपात करवा दिया। हालांकि युवक ने वादा किया कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन उसके बाद उसने युवती से बात करना बंद कर दिया। जिसके बाद युवती ने 27 नवंबर 2024 को युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवा दिया।

शादीशुदा जिंदगी में खुश है दोनों

आदेश में कहा- मामला दर्ज होने के बाद दोनों में समझौता हो गया। वहीं दोनों ने 18 दिसंबर 2024 को शादी कर ली और शादी को रजिस्टर्ड भी करवा लिया। युवती ने अदालत में कहा कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है और अपने पति और उसके खिलाफ किसी भी तरह का मामला चलाना नहीं चाहती है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि:
अदालती फैसले

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: , सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

नाबालिग रेप सर्वाइवर्स के लेट टर्मिनेशन से लेकर मेंटल हेल्थ के आधार पर अबॉर्शन के अधिकार को बनाए रखने तक, SC की अकेली मह...

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार
अदालती फैसले

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

कोर्ट का बड़ा फैसला; पति के लापता होने पर किया था दूसरा विवाह गुजारा भत्ता देना ही होगा

महिला की गरिमा और आश्रय अधिकार पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
अदालती फैसले

महिला की गरिमा और आश्रय अधिकार पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

अदालत ने आदेश दिया कि दोषियों को पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देना होगा और उसके घर का तत्काल पुनर्निर्माण भी करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट : जैसे ही तलाक की कार्यवाही
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : जैसे ही तलाक की कार्यवाही , शुरू होती है, हर कोई बेरोजगार बन जाता है

इस मामले में पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान पति ने कहा कि उसे तलाक नहीं चाहिए।

पटना हाई कोर्ट : आपसी सहमति से
अदालती फैसले

पटना हाई कोर्ट : आपसी सहमति से , तलाक के लिए 1 वर्ष अलग रहना जरूरी

खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि 'अलग रहना' का अर्थ केवल भौतिक दूरी नहीं, बल्कि वैवाहिक संबंधों का पूर्णतः समाप्त होना है।