राजस्थान हाईकोर्ट : वैवाहिक विवादों

blog-img

राजस्थान हाईकोर्ट : वैवाहिक विवादों
में पत्नी की सहूलियत को प्राथमिकता

जोधपुर। वैवाहिक विवाद में पति की ओर से दायर होने वाले प्रकरणों में पत्नी की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुकदमे पत्नी के निवास स्थान वाले जिले में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि वह अपना समुचित बचाव कर सके। सुप्रीम कोर्ट  द्वारा विनीशा जितेश तोलानी उर्फ मनमीत लघमानी बनाम जितेश किशोर तोलानी के अहम न्यायिक दृष्टांत में पारित इस मत का अनुसरण करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय में पति द्वारा दायर एक तलाक याचिका को पत्नी के अनुरोध पर उसके निवास स्थान यानी चुरू के पारिवारिक न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया है।

शाहना बानो की ओर से अधिवक्ता रजाक खान हैदर ने सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 की धारा 24 के तहत हाईकोर्ट में स्थानांतरण याचिका पेश कर कहा कि शाहना बानो के पति अब्दुल जावेद ने जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय में तलाक की डिक्री के लिए वाद प्रस्तुत किया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है। जबकि वह वर्तमान में अपने पीहर में माता-पिता के साथ चुरू शहर में निवासरत है। वहां पर उसने भरण-पोषण दिलाने और घरेलू हिंसा व क्रूरता करने के लिए पति को दण्डित करने की कानूनी कार्रवाई संस्थित कर रखी है। इसलिए Jodhpur में विचाराधीन तलाक के वाद को भी चुरू के पारिवारिक न्यायालय में स्थानांतरित करना उचित होगा, क्योंकि प्रतिवादी के लिए चुरू से जोधपुर आकर अपना बचाव करना काफी दुश्कर होगा। इस पर हाईकोर्ट ने याचिका को चुरू के पारिवारिक न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया है।

सन्दर्भ स्रोत : उदयपुर किरण

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...