राजस्थान हाईकोर्ट : तलाकशुदा बेटी भी फैमिली पेंशन की हकदार

blog-img

राजस्थान हाईकोर्ट : तलाकशुदा बेटी भी फैमिली पेंशन की हकदार

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिए कि स्कूल व्याख्याता और उसकी पत्नी की मौत चलते उसकी तलाकशुदा बेटी को इस वर्ग में तत्काल फैमिली पेंशन जारी करे। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को जवाब पेश करने के लिए समय दिया।  जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने यह आदेश सुमन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता शिवा नागर ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता के पिता स्कूल व्याख्याता थे। पिता अजमेर में कार्यरत थे। इस पद पर रहने के दौरान उनका अक्टूबर, 1987 में निधन हो गया। राज्य सरकार ने याचिकाकर्ता की मां को फैमिली पेंशन जारी कर दी। जनवरी, 2017 में याचिकाकर्ता की मां की भी मौत हो गई।

याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता का पति से तलाक हो गया था। कोर्ट से नवंबर, 1979 को तलाक की डिक्री जारी होने के बाद से वह माता-पिता के साथ ही रहती थी। मां के निधन के बाद याचिकाकर्ता ने साल 2019 में फैमिली पेंशन के लिए विभाग में प्रार्थना पत्र दिया। विभाग के अफसर एक दूसरे को भेजते रहे, लेकिन उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

इस पर याचिकाकर्ता ने तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन के लिए पुनः प्रार्थना पत्र दिया। याचिका में कहा गया कि बीते करीब चार साल से विभाग न उसके प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर रहा और न ही फैमिली पेंशन जारी कर रहा। याचिका पर सुनवाई के दौरान शिक्षा विभाग ने जवाब पेश करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा। अदालत ने याचिकाकर्ता को तलाकशुदा पुत्री वर्ग में फैमिली पेंशन जारी करने के आदेश दिए।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि:
अदालती फैसले

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: , सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

नाबालिग रेप सर्वाइवर्स के लेट टर्मिनेशन से लेकर मेंटल हेल्थ के आधार पर अबॉर्शन के अधिकार को बनाए रखने तक, SC की अकेली मह...

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार
अदालती फैसले

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

कोर्ट का बड़ा फैसला; पति के लापता होने पर किया था दूसरा विवाह गुजारा भत्ता देना ही होगा

महिला की गरिमा और आश्रय अधिकार पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
अदालती फैसले

महिला की गरिमा और आश्रय अधिकार पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

अदालत ने आदेश दिया कि दोषियों को पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देना होगा और उसके घर का तत्काल पुनर्निर्माण भी करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट : जैसे ही तलाक की कार्यवाही
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : जैसे ही तलाक की कार्यवाही , शुरू होती है, हर कोई बेरोजगार बन जाता है

इस मामले में पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान पति ने कहा कि उसे तलाक नहीं चाहिए।

पटना हाई कोर्ट : आपसी सहमति से
अदालती फैसले

पटना हाई कोर्ट : आपसी सहमति से , तलाक के लिए 1 वर्ष अलग रहना जरूरी

खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि 'अलग रहना' का अर्थ केवल भौतिक दूरी नहीं, बल्कि वैवाहिक संबंधों का पूर्णतः समाप्त होना है।