पैरालम्पिक गेम्स-2024 : भोपाल की प्राची ने फायनल

blog-img

पैरालम्पिक गेम्स-2024 : भोपाल की प्राची ने फायनल
मुकाबले में प्राप्त किया 8वाँ स्थान

 

 

 छाया : रिपब्लिक भारत 

भोपाल। शहर की अर्जुन अवॉर्डी पैरा कयाक प्राची यादव पेरिस पैरालिंपिक में आठवें स्थान पर रहीं। वे वीएल-2 200 मीटर केनो में उतरीं थीं। यह उनका दूसरा पैरालिंपिक था। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक-2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 200 मीटर की दूरी 1:08.55 मिनट में पूरी की। क्वार्टर और सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करके वे फाइनल तक पहुंचीं थी लेकिन पोडियम फिनिश नहीं कर सकीं। प्राची दोनों पैर से दिव्यांग हैं। पिछले प्रदर्शन के आधार पर भारत सरकार ने साल भर पहले उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा है। प्राची शहर की छोटी झील में अभ्यास करती हैं। यहीं पर वह कोच मयंक ठाकुर से प्रशिक्षण लेकर वहां तक पहुंची हैं। प्राची इस बार पदक की दावेदार थीं लेकिन ओलम्पिक जाने से पहले वे आँखों की समस्या से जूझ रही थीं। इलाज कराने के बाद भी फायदा नहीं हुआ। आंख की रोशनी भी कम हो गई, इसलिए ज्यादा ट्रेनिंग नहीं कर पाईं। विपरीत परिस्थितियों में प्राची ने क्वार्टर एवं सेमी फायनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फायनल में जगह बनाई। फायनल मुकाबले में 8वें स्थान पर रहीं, यह प्रयास भी काफी सराहनीय रहा। फाइनल मुकाबले के दौरान भी उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी थी।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल
न्यूज़

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल

पिता को खोने का दर्द भूल बेटी ने किया कमाल

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने
न्यूज़

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने , फतह की मैक्सिको की सबसे ऊंची चोटी

भोपाल की ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास, तीन महाद्वीपों के सर्वोच्च ज्वालामुखियों तक पहुंचने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महि...

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स
न्यूज़

श्रुति सासन का वर्ल्ड मास्टर्स , टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

जुलाई में इटली के रोम में खेलेंगी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता,  करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, खेल के साथ कला जगत में भी कम...

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट
न्यूज़

रायसेन की अंजना यादव ने माउंट , एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

 ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित की ऐतिहासिक जीत

मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत
न्यूज़

मेक्सिको के सबसे ऊंचे पर्वत , पर तिरंगा फहराएंगी ज्योति रात्रे

भोपाल की ज्योति रात्रे कर रही हैं ऐतिहासिक मिशन की शुरुआत, लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार
न्यूज़

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में इंदौर की आयुषी बनी पत्रकार

इंदौर की आयुषी चतुर्वेदी ने फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में निभाया पत्रकार का किरदार